Haridwar: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार पहुंचे, वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ में करेंगे शिरकत

25 Dec, 2023
Head office
Share on :

Haridwar News: महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरिद्वार पहुंचे। वह यहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे।

बता दें कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे थे। दूसरे दिन भारत की संस्कृति की वर्तमान चुनौतियां : स्वामी दयानंद एक समाधान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई थी। इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय, संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। 

News
More stories
मुख्यमंत्री साय को आदिवासी सेवा समिति के अभिनन्दन समारोह में शामिल होने मिला निमंत्रण