Hamirpur : देर रात पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 5000 मुर्गे जिंदा जले ,लाखों का नुकसान

28 Dec, 2023
Head office
Share on :
Hamirpur

हमीरपुर : बड़सर उपमंडल के दलचेहड़ा बुधवार रात पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 5000 मुर्गे जिंदा जल गए हैं। फॉर्म में 12000 मुर्गे थे। प्लांट के मालिक जगतार ने कहा कि उसका लाखों का नुकसान हो गया है। आगजनी की यह घटना रात 1:00 बजे के करीब सामने आई है। 1:15 बजे के करीब अग्निशमन विभाग को घटना के बारे में सूचित किया गया है।

अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। बलवीर चंद्र व जगतार सिंह पार्टनरशिप में इस फॉर्म को चलाते हैं। अग्निशमन विभाग हमीरपुर की टीम भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी जिससे कुछ हद तक राहत और बचाव कार्य हो पाया है। अग्निशमन चौकी बिझड़ी के प्रभारी वतन सिंह का कहना है कि आग लगने से छोटे और बड़े 5000 मुर्गे जल गए हैं जबकि फार्म की संपत्ति को भी नुकसान हुआ है।

News
More stories
Himachal : स्कूल से निष्कासित, दृष्टिबाधित दिव्या ने राष्ट्रपति पदक जीता