विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, Jeff Bezos को पछाड़ हासिल किया मुकाम

16 Sep, 2022
Deepa Rawat
Share on :
gautam adani adani group

2nd Richest Man In The World: भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। आईये आपको बताते है इसका पीछे की बड़ी वजह

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानीम आज विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति (2nd Richest Man) बन गए हैं। फोर्ब्स की The Real Time Billionaires List के मुताबिक, अडानी ने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़ कर ये खिताब अपने नाम किया है। अडानी के पास इस समय 155.3 बिलियन डॉलर (करीब 12.39 लाख करोड़) की संपत्ति है। अब लिस्ट में अडानी से आगे सिर्फ एलन मस्क (Elon Musk) हैं, जिनके पास 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

14 सितंबर को लगा था जेफ बेजोस को झटका

Gautam Adanivs Jeff Bejoz

अमेरिका में 14 सितंबर के दिन कई बड़े बिजनेस मैन और उद्योगपति को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और लैरी पेज को तगड़ा झटका लगा। Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस को एक दिन में $9.8 बिलियन (लगभग ₹80,000 करोड़) का नुकसान हुआ, जबकि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी संपत्ति में $8.35 बिलियन (लगभग ₹70,000 करोड़) की गिरावट देखी। उस दिन अमेरिका में बढ़ती महंगाई को लेकर एक आंकड़ा जारी किया गया था, जिसके चलते शेयर बाजार में हलचल देखी गई थी। 

पिछले महीने ही अडानी बने थे तीसरे सबसे अमीर आदमी

Gautam Adani

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) ने अगस्त में दुनिया के सबसे अमीर व्यतियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी दुनिया में तीसरे सबसे अमीर आदमी (3rd Richest Man) बन गए थे। तब उन्होनें फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़ दिया था। अडानी के पास उस वक्त 137.4 बिलियन डॉलर(करीब 11 लाख करोड़) की कुल संपत्ति थी। लिस्ट में अडानी से आगे अमेरिका के दो अरबपति एलन मस्क और जेफ बेजोस थे।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा समूह है अडानी ग्रुप 

Gautam Adani (Adani Group)

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह के बाद अडानी ग्रुप देश का तीसरा सबसे बड़ा समूह है। बीएसई पर इनकी सात कंपनियां लिस्टेड हैं, जिसका नाम अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर और अडानी ट्रांसमिशन है। राउटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप की इस समय मार्केट वैल्यू 18.9 लाख करोड़ रुपये है।

पिछले पांच वर्षों में अडानी एंटरप्राइजेज ने हवाई अड्डों, सीमेंट, कॉपर रिफाइनिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, पेट्रोकेमिकल रिफाइनिंग, सड़कों और सौर सेल निर्माण सहित कई नए विकास क्षेत्रों में भारी निवेश किया है।

समुदाय के प्रति कंपनी निभा रही है जिम्मेदारी

Adani Group

जुलाई के अंत में आयोजित समूह की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को कंपनी के तरफ से बताया गया था कि अडानी ग्रुप समुदाय के प्रति कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों के लिए 60,000 करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला किया था, जिसका फोकस ग्रामीण भारत में विकास की गति को रफ्तार देना था। 

Edited By – Deshhit News

News
More stories
Project Cheetah: नामीबिया पहुंचा भारत का स्पेशल विमान, चीते की शक्ल वाले विमान में भारत आएंगे 8 चीते
%d bloggers like this: