गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म होगा। 68 सीटों वाली इस विधानसभा में बीजेपी के पास 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 20 एमएलए हैं। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है।
नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। वहीं, 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। हिमाचल में 17 अक्टूबर से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 25 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 27 अक्टूबर को स्क्रूटनिंग होगी। 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। वहीं, 80 साल से ऊपर के लोग अपने घर से ही वोटिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही गुजरात के चुनाव के लिए कोई तारीख नहीं दी गई है।

हिमाचल में सरकार बनाने के लिए 35 सीटें जरुरी
आपको बता दें कि हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। बीजेपी ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत पड़ेगी। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं और 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए।
2017 में जयराम ठाकुर बने थे मुख्यमंत्री

साल 2017 अंत में हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी। इसमें जयराम ठाकुर को हिमाचल का मुख्यमंत्री चुना गया था। बता दें कि जयराम ठाकुर मंडी क्षेत्र के पहले नेता हैं जो मुख्यमंत्री बने। पिछली रिकॉर्ड के मुताबिक जयराम के पहले तक ज्यादातर सीएम शिमला, कांगड़ा और सिरमौर इलाके के ही रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मंडी की 10 विधानसभा सीटों में से 9 पर कब्जा किया था।
भाजपा नए उम्मीदवार को दे सकती है टिकट
राजनीतिक मामलों के जानकारों की मानें तो हिमाचल प्रदेश में ऐसी चर्चा है कि भाजपा 25 से अधिक विधान सभा सीटों पर नए उम्मीदवारों को टिकट दे सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए हिमाचल प्रदेश के चुनाव कितने महत्वपूर्ण हैं, इसका अनुमान यहां से भी होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर में कार्यक्रम के तुरंत बाद दिल्ली जाकर नड्डा फिर से हिमाचल लौट आए। प्रयोजन था, पंच परमेश्वर सम्मेलन। पार्टी के लोग बताते हैं कि यह कार्यक्रम पूर्व नियोजित नहीं था।
8 जनवरी 2023 को खत्म होगा हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म होगा। 68 सीटों वाली इस विधानसभा में बीजेपी के पास 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 20 एमएलए हैं। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। पिछली बार हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को एक ही चरण में चुनाव हुआ था, 18 दिसंबर को दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे आए थे।
हिमाचल में मतदाताओं की संख्या
चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में कुल वोटर 5507261 हैं। पुरुष वोटर 2780208 और महिला वोटरों का आंकड़ा 2727016 हैं। सर्विस वोटर 67532, पीडब्ल्यूडी वोटर 56 001, बुजुर्ग वोटर 122087 और पहली बार वोट करने वाले 186681 हैं।
2017 में भूपेंद्र पटेल बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री

2017 में गुजरात में दो चरण में चुनाव हुए थे। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और कांग्रेस विपक्ष में है। विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले भाजपा ने भूपेंद्र पटेल को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफे के बाद गुजरात में सियासी सरगर्मी बढ़ गई थी। वहीं गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त होगा 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में फिलहाल 111 बीजेपी और 62 कांग्रेस विधायक हैं। पिछले महीने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए गुजरात और हिमाचल का दौरा किया था। 14वीं गुजरात विधानसभा चुनाव 9 दिसंबर और 14 दिसंबर 2017 को विधान सभा के सदस्यों (एमएलए) का चुनाव करने के लिए आयोजित किया गया था।
Edited by Deshhit news