दिल्ली नगर निगम में 250 सीटों के लिए कल होगा चुनाव

03 Dec, 2022
Deepa Rawat
Share on :

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, 1,46,73,847 वोटर्स हैं। इनमें से 79,86,705 पुरुष और 66,86,081 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या 1061 हैं।

नई दिल्ली: कल दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीटों के लिए मतदान होने वाला है। चुनाव आयोग के मुताबिक, एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।

कल इतने मतदाता डालेंगे वोट

Ghaziabad Municipal Chunav: 15 lakh voters will elect councellors and mayor  in ghaziabad municipal election 2022 - नगर निगम चुनाव में 15 लाख से ज्यादा  वोटर चुनेंगे पार्षद और मेयर गाजियाबाद में
File Photo

गौरतलब है कि इस बार एमसीडी चुनाव में वार्डों की संख्या कम कर दी गई थी। इससे पहले 272 वार्ड में चुनाव हुए थे। परिसीमन के बाद वार्ड की संख्या घट गई है। इस बार 250 वार्ड में चुनाव होंगे। इसमें से 42 को एससी के लिए रिजर्व किया गया है। इनमें से भी 21 सीट एससी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित हैं। दिल्ली नगर निगम में कुल 104 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, 1,46,73,847 वोटर्स हैं। इनमें से 79,86,705 पुरुष और 66,86,081 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या 1061 हैं।

2017 में आप, कांग्रेस और बीजेपी के हाथ लगी थी इतनी सीटें

Elections 2022 These Leaders Have Change Their Parties Before UP Punjab  Uttarakhand Goa Manipur Polls BJP SP BSP Congress | चुनाव 2022: कभी कांग्रेस  के सिपाही, कभी बीजेपी-सपा के नेता, यूपी, पंजाब
File Photo

आपको बता दें कि साल 2017 के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने 272 वार्डों में से 181 में जीत हासिल की थी। आप 48, कांग्रेस 30 और अन्य 13 सीटें जीतने में सफल रही थीं। वहीं 2012 के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 138, कांग्रेस ने 77 और अन्य ने 57 सीटें जीती थीं। गौरतलब है कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं लेकिन, एमसीडी के चुनाव सिर्फ 68 विधानसभा सीटों पर होने हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली कैंट और दिल्ली विधानसभा एमसीडी से बाहर हैं, इसलिए इन दोनों सीटों पर नगर निगम के चुनाव नहीं होंगे।

आम आदमी पार्टी किन मुद्दों को लेकर नगर निगम चुनाव के लिए उतरी थी ?

MCD चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 116 उम्मीदवारों के नाम  शामिल - delhi MCD elections Aam Aadmi Party released second list of 116  candidates ntc - AajTak
Arvind Kejriwal

दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 साल से BJP का शासन है। इसके बाद भी आम लोगों के बीच सड़क, नाली और साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पास कूड़े का पहाड़ का मुद्दा सबसे बड़ा था। दिल्ली के इलाकों में कूड़े का मैनेजमेंट और MCD दफ्तर में तरह-तरह के लाइसेंस बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाना भी एक बड़ी समस्या है। आम लोगों के बीच बदलाव और बेहतर सुविधा की उम्मीद AAP को फायदा पहुंचा सकती है।

भाजपा किन मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी थी ?

PM मोदी के लिए 2019 में किन-किन राज्यों में किस तरह की होंगी राजनीतिक  चुनौतियां - narendra modi 2019 challenge state bjp lok sabha election  political tpt - AajTak
PM MODI

1.बड़ी इलेक्शन मशीनरी और बड़ा संगठनात्मक कौशल।

2. हर बूथ पर पंचपरमेश्वर।

3. चुनाव के समय आरएसएस का हर बूथ पर लगना ।

4. ब्रांड मोदी।

कांग्रेस किन मुद्दों को लेकर मैदान में आई थी?

मोदी केंद्रित राजनीति और राहुल की अगुवाई, गांधी मैदान की रैली ने कांग्रेस  की 2024 रणनीति की झलक दिखा दी - rahul gandhi narendra modi personal attack  congress 2024 election ...
Rahul Gandhi

प्रदूषण, शराब, साफ-सफाई, दिल्ली की यमुना नदी में प्रदूषण जैसे मुद्दों पर दोनों सरकारों को घेरकर कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर मैदान में कूदी थी।

Edit By Deshhit News

News
More stories
Delhi MCD Election : जानिए ईस्ट पटेल नगर वार्ड-86 से जनता की राय !
%d bloggers like this: