नई दिल्ली: आप नेता और सांसद राघव चड्ढा इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परणीति चोपड़ा के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें, राघव चढ्ढा के लिए सुर्खियों में रहना कोई नया नहीं है…

राघव चड्ढा सबसे पहले तब सुर्खियों में आए, जब वो साल 2011 में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन से जुड़े।

साल 2016 में रावघ चड्ढा दिल्ली के बजट का मसौदा तैयार करने में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार बने थे। इस दौरान उन्होंने केवल एक रुपये प्रतिमाह वेतन लिया था। इसको लेकर भी वह काफी चर्चा में आए थे।

साल 2018 में गृह मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति रद्द कर दी थी। जिसके बाद राघव चड्ढा ने अपने ढाई महीने की सैलरी केंद्र को वापस कर दी थी। इस दौरान भी वो सुर्खियों में आए।

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2020 में राघव चड्ढा ने 20 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल कर बीजेपी के आरपी सिंह को मात दी थी। जीत से पहले जब राघव चड्ढा दौरान चुनाव प्रचार अभियान पर थे। तभी उन्हें एक लड़की ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। इसी बात की चर्चा राजनीतिक गलियारों में काफी तेजी से गूंजी थी।

बता दें, रावघ चड्ढा को स्टाइलिश पॉलिटिशिन ऑफ द ईयर-2021 का पुरस्कार भी मिल चुका है।
Edit By Deshhit News