कोरोना का नया वेरियंट BF.7 है सबसे खतरनाक, BF.7 के कारण चीन में 10 लाख लोगों की हो सकती है मौत!

22 Dec, 2022
देशहित
Share on :

कोरोना वायरस का नया वेरियंट है OMIKRON और इसके कई सब वेरियंट है जैसे BA1,BA2,BA5 इसी तरह OMIKRON का नया वेरियंट है BA. 5.2.1.7 जिसे मिलकर कहा जा रहा है BF-7

नई दिल्ली: WHO के मुताबिक, वेरियंट BF.7 अब तक का सबसे खतरनाक वेरियंट है और सबसे तेजी से फैलने वाला वेरियंट है। दरअसल, कोरोना वायरस का नया वेरियंट है OMIKRON और इसके कई सब वेरियंट है जैसे BA1,BA2,BA5 इसी तरह OMIKRON का नया वेरियंट है BA. 5.2.1.7 जिसे मिलकर कहा जा रहा है BF-7 और इसे अबतक सबसे खतरनाक वेरियंट मना जा रहा है और ये वेरियंट वेक्सिन के डोज को भी तोड़ने में सक्षम है और इसे संक्रमित एक व्यक्ति औसतन 15,20 लोगो को संक्रमित कर सकता है। वहीं आकड़ों के मुताबिक, चीन में कुछ ही महिनों में 80 करोड़ लोग इसके चपेट में आ सकते है। जानकारी के मुताबिक चीन में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और तीन महीनों के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है।

ये भी पढ़े: आज से 336 ई.पूर्व सबसे पहले मनाया गया था क्रिसमस का त्यौहार!

90 दिन में चीन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या हो सकती है, इतनी…

चीन में मौत का पर्याय बना कोविड का ऑमिक्रॉन BF.7 वेरिएंट, भारत की क्या  तैयारी है? - चीन में मौत का पर्याय बना कोविड का ऑमिक्रॉन BF.7 वेरिएंट, भारत  ...
File Photo

अमेरिकी वैज्ञानिक और महामारी जानकर एरिक फेगल-डिंग के मताबिक, 90 दिन में चीन की 60% आबादी और दुनिया के 10% लोग कोरोना से संक्रमित होंगे। करीब 10 लाख मौतों की आशंका है।

भारत में अलर्ट मोड में बुलाई गई समीक्षा बैठक

Union Health Minister Mansukh Mandaviya Says One Step Portal To Provide  Credible Information For Those Coming To India For Treatment - मंडाविया का  एलान: इलाज के लिए भारत आने वालों को वन
Health Minister Mansukh Mandaviya

चीन में हुए कोरोना विस्फोट की वजह से भारत सहित अन्य देशों की टेंशन भी बढ़ गई है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना समीक्षा बैठक की है और सभी राज्यों को सलाह दे दी गई है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की तरफ से दी गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोरोना वायरस संक्रमण के ट्रैकिंग को लेकर कई निर्देश जारी किए जा सकते हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर गाइडलाइंस भी जारी की जा सकती है। हालांकि, इस बात की पुष्टि मंत्रालय की तरफ से नहीं की गई है। अभी ये सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।

Edit By Deshhit News

News
More stories
आज से 336 ई.पूर्व सबसे पहले मनाया गया था क्रिसमस का त्यौहार!
%d bloggers like this: