वर्तमान में कांग्रेस के सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा रोक दें और अपने चुनाव प्रचार से लोगों को जागरूक करें और लोगों से कहे कि वो कांग्रेस पार्टी को वोट दें।
नई दिल्ली: राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 40वां दिन है। इस बीच गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने की सलाह दी है। उन्होंने राहुल गांधी को चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जाने को कहा है। फ्रांसिस्को ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन न करते हुए कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोक देनी चाहिए और गुजरात व हिमाचल प्रदेश जाकर पार्टी का प्रचार करना चाहिए। जहां आने वाले समय पर चुनाव होने वाले हैं।
ये भी पढे़: झारखंड में मॉब लिंचिंग, चोरी कर रहे शख्स को लोगों ने पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट
राहुल गुजरात व हिमाचल प्रदेश जाकर पार्टी का प्रचार करें – फ्रांसिस्को
francisco sardinha
गौरतलब है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसद और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी से एक अपील की है। फ्रांसिस्को ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन न करते हुए कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोक देनी चाहिए और गुजरात व हिमाचल प्रदेश जाकर पार्टी का प्रचार करना चाहिए जहां आने वाले समय पर चुनाव होने वाले हैं।
राहुल अपने चुनाव प्रचार से लोगों को जागरुक करें – फ्रांसिस्को

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा रोक दें और हिमाचल प्रदेश और गुजरात जाकर चुनाव प्राचर करें। अपने चुनाव प्रचार से लोगों को जागरूक करें और लोगों से कहे कि वो कांग्रेस पार्टी को वोट दें। जो भाजपा को हरा सकती है।
केवल कांग्रेस ही बीजेपी का विपक्ष बन सकती है- फ्रांसिस्को
फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि राहुल भारत जोड़ी यात्रा को अब रोक हिमाचल प्रदेश व गुजरात में जाकर प्रचार करें। राहुल जनता को जगाएं ताकि वे उस पार्टी को वोट दें, जो बीजेपी को हरा सकती है। एकमात्र पार्टी जो बीजेपी का विपक्ष बन सकती है, वह कांग्रेस है। आपको बता दें, राहुल गांधी सोमवार को कर्नाटक के बेल्लारी में हैं। भारत जोड़ो यात्रा को 40 दिन हो गए है। ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर पर जाकर खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी इस वक्त कर्नाटक पहुंचे हैं।
12 नवंबर को होंगे हिमाचल प्रदेश में चुनाव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होगा। जबकि नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी 68 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से ही शुरू हो गई है। जिसकी अंतिम तारीख 25 अक्टूबर तक रहेगी। वहीं गुजरात के चुनाव के लिए अभी किसा भी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
Edited by deshhit news