नई दिल्ली: 12 फरवरी को टीवी के सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग्बॉस का ग्रेंड फिनाले होने वाला है। ऐसे में घरवालों में मार काट भी शुरु हो गई है। सबका सिर्फ एक ही मकसद है बिग्बॉस की ट्रॉफी। फैंस से लेकर बिग्बॉस के एक्स कंटेस्टेंट तक सभी बिग्बॉस 16 को बेहद दिलचस्पी के साथ देख रहे हैं। इसी के साथ बिग बॉस सीजन 8 में नजर आने वाले सुशांत दिवगीकर ने बिग बॉस सीजन 16 के विनर को लेकर दावा किया है। दरअसल, सुशांत दिवगीकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने खुलम खुला बिग्बॉस 16 के विजेता का नाम बता दिया है।
ये भी पढ़े: जानिए – सरस्वती माता को क्यों कहा जाता है? ज्ञान की देवी।
सुशांत ने शेयर की बिग्बॉस 16 के विनर की फोटो

सुशांत ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में प्रियंका चहर चौधरी की तस्वीरें कोलाज बनाकर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने सलमान खान और कलर्स टीवी को टैग किया। सुशांत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे विनर दिखता है’। बता दें, प्रियंका चहर चौधरी भले ही बिग्बॉस के घर में एक बार भी कैप्टन न बनी हो लेकिन उन्हें उनके फैंस और बिग्बॉस के घरवाले एक स्ट्रॉग प्लेयर मानते हैं। वहीं, प्रियंका चहर चौधरी निमृत कौर आहूवालिया और शिव ठाकरे को अपना कॉम्पीटीटर मानती हैं। वह शुरु से अंत तक अकेले ही खेलते आई है और उन्होंने एक स्ट्रॉग कॉम्पटीटर के तौर पर खुद को साबित किया है। बता दें, प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्हें 16 साल की उम्र में पहला प्रोजेक्ट के रूप में म्यूजिक विडियो मिला। वैसे प्रियंका एक डांसर भी है और म्यूजिक विडियो में अपने फ्लॉन्ट मूव्स की वजह से जानी जाती है। इसके अलावा प्रियंका कई म्यूजिक विडियो में दिखाई दी चुकी है। जिनमें ऑनलाइन (2016), माई बेवफा (2018) और हंजू (2020) शामिल हैं।
प्रियंका को साल 2018 में मिला था पहला सीरियल

प्रियंका ने साल 2018 में अपनी पहली टीवी सीरियल गठबंधन में एक एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। इसमें प्रियंका ने सेजल पारेख नाम की लड़की का रोल प्ले किया था और यह सीरियल कलर्स टीवी पर प्रसारित होता था।
सीरियल उडारिया से मिली पहचान

प्रियंका ने टेलीविजन के कई शो किये जिनमें परिणीति और ये है चाहतें जैसे शो शामिल हैं लेकिन ज्यादा प्रसिद्धि उन्हें कलर टीवी का शो उडारिया से मिली। इसमें इन्होंने तेजो संधू का दमदार किरदार निभाया था। इस सीरियल के बाद प्रियंका की पहचान घर-घर में बन गई थी।प्रियंका ने टीवी सीरियल के अलावा कई हिंदी फिल्में भी की है, जिनमें लतीफ टू लादेन (2018), पेंडिंग लव (2018) और ‘कैंडी ट्विस्ट (2019) शामिल हैं। वह टीवी शो सावधान इंडिया के एक एपिसोड में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा साल 2019 में उल्लू ऐप वेब सीरीज 3जी गली गलोच गर्ल्स सीजन 1 में भी काम कर चुकी हैं।
Biggboss, Biggboss 15 Updated News, Biggboss 16 latest News, deshhit news, Priyanka Chahar Chowdhary latest news, Priyanka Chahar Chowdhary updated News, Salman Khan
Edit By Deshhit News