उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य पर जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया

15 Nov, 2022
देशहित
Share on :

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, जनजाति विभाग के निदेशक श्री संजय टोलिया, अपर निदेशक शी योगेन्द्र रावत, समन्वयक राजीव सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की जनजातियो के लोगों ने शोभायात्रा निकाली।

ये भी पढ़े: आज 800 करोड़ हो गई दुनिया की आबादी, 2023 में भारत होगा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश!

File photo

इस अवसर पर मुख्यमत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के स्वतन्त्रता संग्राम मे योगदान को याद करते हुए उन्हे नमन किया तथा सभी को जनजातीय गौरव दिवस पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, जनजाति विभाग के निदेशक श्री संजय टोलिया, अपर निदेशक शी योगेन्द्र रावत, समन्वयक राजीव सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

कौन थे विरसा मुण्डा ?

jagran
File Photo

बिरसा मुंडा एक युवा स्वतंत्रता सेनानी और एक आदिवासी नेता थे। उन्‍हें 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक सशक्‍त विद्रोह के लिए याद किया जाता है, जिससे अंग्रजी हुकूमत खार खाती थी।

Edit By Deshhit News

News
More stories
आज 800 करोड़ हो गई दुनिया की आबादी, 2023 में भारत होगा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश!
%d bloggers like this: