52 धर्माचार्यों के साथ अयोध्या जाएंगे मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह

12 Jan, 2024
Head office
Share on :

कुल्लू। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हिमाचल प्रदेश से 52 धर्माचार्यों के साथ देवभूमि कुल्लू से भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भी शामिल होंगे। बुधवार को इन्हें प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिल गया है। बाकायदा अयोध्या की तरफ इन्हें निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं ट्रस्ट की ओर से हिमाचल के संयोजक लेखराज राणा विश्व हिंदू परिषद के अन्य पदाधिकारियों के साथ रघुनाथपुर में भगवान रघुनाथ जी के मंदिर पहुंचे। यहां पर पहले भगवान रघुनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई।

इसके बाद विधिविधान से विश्व हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष ने भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह को निमंत्रण सौंपा। बाकायदा 2069 कोड के साथ निमंत्रण पत्र इन्हें प्राप्त हुआ है। इसी कोड के जरिए यह अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे। कुल्लू से भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह, महंत रामशरण दास और पंडोह, मंडी में सहित हिमाचल प्रदेश से जो प्रमुख संत हैं, उन्हें निमंत्रण मिला है। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भगवान रघुनाथ जी मुख्य सेवक महेश्वर सिंह धर्म के कार्य के लिए सैदव अग्रसर रहते हैं। इसलिए उन्हें यह निमंत्रण अयोध्या से आया है। 22 जनवरी को भगवान राम लला अपने जन्म स्थान पर विराजमान होने वाले हैं।

News
More stories
प्रभावी परिवहन न होने से उपार्जन केन्द्रों में धान जाम, खरीदी व्यवस्था चरमराने लगी