चंद्रयान-3 कामयाबी की ओर बढ़ रहा है. इसरो ने चंद्रयान-3 से ली गई चांद की पहली तस्वीर शेयर की है ! देखें वीडियो ..

07 Aug, 2023
Head office
Share on :
Chandrayaan-3
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 कामयाबी की ओर बढ़ रहा है. इसरो ने चंद्रयान-3 से ली गई चांद की पहली तस्वीर शेयर की है. इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 latest news )चांद के अब सबसे करीब पहुंच चुका है.इसरो ने इसकी जानकारी रविवार को मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में दी गई है

आपको बता दें कि 22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने शनिवार शाम करीब सवा सात बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. और चंद्रयान अब चंद्रमा के 170 किलोमीटरx4313 किमी की ऑर्बिट में है. यानी कि चंद्रयान ऐसी अंडार कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 किलोमीटर और सबसे ज्यादा दूरी 4313 किलोमीटर है. चंद्रयान ने चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंचने के बाद चांद की कुछ तस्वीरें खींची हैं. इसरो ने इसे शेयर किया है. वीडियो में चांद भी साफ नजर आ रहा है, वहीं चंद्रयान के कुछ हिस्से भी नजर आ रहे हैं.

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। और 40 दिनों के सफर के बाद यह चांद पर पहुंचेगा। रविवार को उसके सफर का 23वां दिन है। वह कई जटिल प्रक्रियाओं के बाद 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव इलाके में सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अगर सॉफ्ट लैंडिंग कामयाब हुई तो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश होगा।

चंद्रयान- 3 भारत का महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन है। इस पर करीब 600 करोड़ रुपये की लागत आई है। भारत ने इससे पहले 2019 में चंद्रयान-2 मिशन भेजा था (First video of the moon by Chandrayaan 3) लेकिन उसके लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाई थी। चांद पर क्रैश लैंडिंग के बाद लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया था। लॉन्चिंग के 47 दिनों बाद चंद्रयान-2 के साथ गया लैंडर विक्रम बस चांद को चूमने ही वाला था लेकिन वह नहीं हो सका। और इस बार करोड़ों भारतीयों को उम्मीद है कि पिछली कसर जो छूट गई थी, वह पूरी होगी और इस बार लैंडर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रचेगा।

News
More stories
एक नई पहल की शुरुआत कालोनी वासियों ने कालोनी में होने वाली समस्याओं को सर्व सम्मति से हल करने का लिया निर्णय ।