केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,CBSE ने जारी किए 12वीं के परिणाम,डायरेक्ट लिंक से करें चेक

22 Jul, 2022
Head office
Share on :

CBSE Board Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (CBSE) ने कक्षा 12वीं के परिणाम आज 22 जुलाई, 2022 को जारी कर दिए हैं। अब सभी छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in उन्हें चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट या ऐप पर जाकर भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं. 

आपको बतादे की सीबीएसई ने कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते इस बार टर्म 1 और टर्म 2 में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं. टर्म 1 की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थीं. सीबीएसई ने टर्म 1 नतीजे पहले ही स्कूलों को भेजे जा चुके हैं. स्कूलों ने छात्रों व इनके माता-पिता की ईमेल आईडी पर सीबीएसई टर्म 1 का स्टेट्स  भेज दिया था. अब टर्म 2 या कंबाइंड रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं. ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.

सभी छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं

फिर कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें

कक्षा 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

कक्षा 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

संगम पोर्ट्ल पर भी चेक करें अपना रिजल्ट

इस साल सीबीएसई ने परीक्षा संगम नाम के एक नए ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया है। जिसके साथ ही अब सभी छात्र वेबसाइट्स के साथ साथ संगम पोर्टल पर भी सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस पोर्टल पर रिजल्ट चेक करने के साथ ही आंसरशीट या रीचेक आदि की फोटोकॉपी के सभी अनुरोध भी इस साइट के माध्यम से ही सुलाझाए जा सकेंगे।

कुल 35 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

सीबीएसई के कुल 35 लाख छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कक्षा 10वीं के 14 लाख वहीं कक्षा इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को आयोजित की गई थी।