श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में हरिद्वार गंगा घाट पर प्रभु राम के आगमन का उत्सव।

23 Jan, 2024
Head office
Share on :

अयोध्या के राजा प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव 22 जनवरी संपूर्ण विश्व में हिंदुओं द्वारा मनाया गया हैं । देश के विभिन्न स्थानों पर लोग अपने अराध्य के आगमन को उत्सव के रूप में मना रहे हैं।


इसी क्रम में हरिद्वार के विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें राम भक्त हनुमान जी का अद्भुत क़िरदार ने लोगों का मन मोह लिया।


सिंह द्वार स्थित गंगा घाट पर भीं फार्मा हब के निदेशक आशीष विरमानी ने अपनी पत्नी मानसी विरमानी व कम्पनी के कर्मचारियों के साथ लोगों द्वारा मां गंगा की पूजा अर्चना कर, भगवान राम के नाम का दीया प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम का स्मरण किया।

इस अवसर पर प्रभू श्री राम नाम का भगवा झंडा ले लोगों ने श्री राम के जयकारा लगा, और अन्य लोगों अयोध्या के राजा श्री राम के आगमन पार प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें स्मरण कर यहीं से प्रणाम किया।

संदीप उपाध्याय
हरीद्वार।

News
More stories
4 लाख लोगों की नाराजगी क्यों मोल लेना चाहती है सरकार