Break-Up Leave: दिल टूटने पर, उबरने के लिए इस कंपनी में मिलेगी छुट्टी…

07 Apr, 2024
Head office
Share on :

फिनटेक कंपनी StockGro ने अपनी लीव पॉलिसी अपडेट करते हुए अनूठी मिसाल पेश की है। कंपनी रिश्तों में अलगाव से गुजर रहे कर्मचारियों के लिए ब्रेक-अप लीव (Break-Up Leave) पॉलिसी लेकर आई है। कंपनी का कहना है कि यह पॉलिसी उनके कर्मचारियों के प्रति समझ और गहरी देखभाल को दिखाता है, जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ से इतर उन्हें सपोर्ट देने के लिए उठाया गया है।

ब्रेकअप लीव पॉलिसी को लेकर स्टॉकग्रो ने बताया कि यह बदलाव का समय है। हम अपनी टीम को परिवार के रूप में देखते हैं। कर्मचारियों के निजी जीवन में उथल-पुथल के समय हम उनके साथ मौजूद रहना चाहते हैं। ब्रेक-अप लीव के जरिए हम उन्हें सपोर्ट देना चाहते हैं। फाउंडर अजय लखोटिया ने कहा कि हम जानते हैं कि अलगाव के दौरान अपने लिए वक्त निकलना बेहतर रहता है।

StockGro की ब्रेक-अप पॉलिसी

नई लीव पॉलिसी के तहत, कंपनी का कोई भी कर्मचारी रिश्ते में अलगाव के बाद एक हफ्ते की छुट्टी ले सकता है। इस छुट्टी के लिए उससे किसी तरह के सवाल नहीं किए जाएंगे।

कंपनी का कहना है कि इस लीव पॉलिसी से वह अपने कर्मचारियों के दिल टूटने, उदासी और मन में चल रही उधेड़बुन के दौरान उन्हें शांति और राहत देना चाहती है। इसके साथ कर्मचारी चाहे तो वह मैनेजमेंट के साथ बात कर अपनी छुट्टी आगे बढ़ा सकता है।

स्टॉकग्रो ने बताया कि कर्मचारी को इस लीव के लिए किसी तरह के सबूत देने की जरूरत नहीं होगी।

क्या करती है स्टॉकग्रो?

StockGro भारत की प्रीमियम फिनटेक स्टार्टअप है जो यूजर्स को ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट की जानकारी देने के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया करता है। कंपनी के 30 मिलियन यूजर्स हैं।

News
More stories
आप भी घर में AC लगा रखें हैं तो आज ही चेक करें यह चीज, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना