इक्फाई विवि में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता

24 Feb, 2024
Head office
Share on :

देहरादून : नेहरू युवा केंद्र संगठन देहरादून (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) के तत्वावधान में सेलाकुई स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं सहसपुर विकासखंड के युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतिस्पर्धा में लम्बी कूद, ऊंची कूद, सौ मीटर दौड़ एवम कबड्डी सहित कई अन्य खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम कि शुरुआत विशिष्ट अतिथि विवि के कुलसचिव डॉ० रमेश चंद्र रमोला द्वारा की गई। डॉ रमोला ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों से युवाओं के चरित्र का समग्र विकास होता है।

दरसल इस ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा विकास केंद्र संगठन के जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।


प्रस्तुत सभी कार्यक्रम का संचालन संजीव बिष्ट (विवि प्रशासनिक अधिकारी) द्वारा किया गया।
इस खेल प्रतियोगिता में इक्फाई विवि के छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

खेलों में महिलाओं की भूमिका को अंकित करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा विशेष रूप से रेफरी के रूप में छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई। प्रशासनिक अधिकारी संजीव बिष्ट ने बताया कि नियमित अंतराल पर विश्वविद्यालय इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है।

कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन पर विवि के कुलपति डॉ राम करण सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए एनवाईकेएस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में डॉ शांतनु रॉय, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ विवेक कुमार एवं युवराज सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

TAGS: ICFAI University, DEHRADUN NEWS, Latest News Uttrakhand, Sports competition

News
More stories
सीएम ने उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का भी शुभारंभ किया