भाजपा ने दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस

03 Apr, 2024
Head office
Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली की मंत्री आतिशी अपने एक बयान के चलते मुश्किल में फंस गई हैं। उन्हें भाजपा ने मानहानि का नोटिस भेजा है। दरअसल उन्होंने भाजपा पर दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया था।

वीरेन्द्र सचदेवा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में कहा है की कल मंत्री आतिशी ने कहा है की एक नजदीकी व्यक्ति के माध्यम से उनपर दलबदल का दबाव डाला जा रहा है, साथ ही उनकी खुद की, सौरभ भारद्वाज, राघव चड्डा एवं दुर्गेश पाठक की गिरफ्तारी की बात भी कह कर गुमराह करने की कोशिश की,

वहीं वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की आदतन इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाती रही हैं, झूठा, खुद गढ़ा हुआ बयान दिया, कोई ठोस या सही जानकारी नही दी है ,किसने सम्पर्क किया यह नही बताया, कब सम्पर्क किया यह नही बताया, जिसने सम्पर्क किया वो नजदीकी व्यक्ति था तो कौन था, किसके निर्देश पर बात की यह भी नही बताया, आतिशी या उनकी पार्टी जब भी राजनीतिक हालात में घिर कर जवाबदेह होते हैं तो यही विधायक तोड़ने या नेताओं की गिरफ्तारी की कहानी सुनाती हैं I

News
More stories
पतंजलि आयुर्वेद: भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार।
%d bloggers like this: