भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली सूची, जयराम ठाकुर का नाम लिस्‍ट में सबसे पहले नंबर पर, रजत ठाकुर धर्मपुर से प्रत्‍याशी,महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम सूची से गायब

19 Oct, 2022
देशहित
Share on :

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम लिस्‍ट में सबसे पहले नंबर पर है। जयराम ठाकुर मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। अब इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्‍य कई नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं। सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम सूची से गायब है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के पुत्र रजत ठाकुर को धर्मपुर से प्रत्‍याशी बनाया गया है।

ये भी पढ़े: 19 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दो दिवसीय गुजरात का दौरा

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सराज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार

हिमाचल के जयराम ठाकुर देश में बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित | Chief  Minister Jairam Thakur declared as the best performing Chief Minister in  the country. - Dainik Bhaskar
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम लिस्‍ट में सबसे पहले नंबर पर है। जयराम ठाकुर मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

रजत ठाकुर धर्मपुर से प्रत्‍याशी

Rajat Thakur | Facebook
जत ठाकुर

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के पुत्र रजत ठाकुर को धर्मपुर से प्रत्‍याशी बनाया गया है।

चंबा की सीट पर इंदिरा कपूर प्रत्‍याशी

हिमाचल प्रदेश की चंबा सीट पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले पवन नैयर का टिकट कट गया है। इंदिरा कपूर को प्रत्‍याशी बनाया है।

भारद्वाज कुसुम्‍पटी से प्रत्याशी

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बोले, एक साल में सिर्फ दो नक्शे  पास - divya himachal
सुरेश भारद्वाज

भाजपा ने शिमला जिले के वरिष्ठ नेता राजधानी से लंबे समय से चुनावी पारी खेलते आ रहे सुरेश भारद्वाज को कुसुम्‍पटी से प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें, सुरेश भारद्वाज एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। भारद्वाज शिमला जिले के शिमला निर्वाचन क्षेत्र से हिमाचल प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। वह जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कानून और शिक्षा मंत्री हैं।

नुरपुर से राकेश पठानिया उम्मीदवार

सिरमौर के एकदिवसीय दौरे पर इस दिन आएंगे वन मंत्री राकेश पठानिया - forest  minister rakesh pathania will visit sirmaur-mobile
राकेश पठानिया

वहीं पार्टी के कांगड़ा से नेता और दबंग मंत्री राकेश पठानिया को इस बार नूरपुर की बजाय फतेहपुर से चुनावी समर में उतारा है। राकेश पठानिया, हिमाचल प्रदेश के बड़े राजनीतिक चेहरों में से एक हैं। हिमाचल प्रदेश की नूरपुर सीट पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राकेश पठानिया ने जीत हासिल की थी।

भाजपा ने एससी वर्ग के 11 और एसटी के आठ प्रत्‍याशियों को टिकट दिया

भाजपा हाईकमान ने 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है और दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र बदले हैं। पांच महिलाओं को भाजपा ने चुनावी मैदान में प्रत्‍याशी बनाया है। भाजपा ने एससी वर्ग के 11 और एसटी के आठ प्रत्‍याशियों को टिकट दिया है। भरमौर, चंबा, जवाली, धर्मशाला, आनी, करसोग, द्रंग, सरकाघाट, भोरंज, बिलासपुर के विधायकों के टिकट कटे हैं।

कांगड़ा जिले के प्रत्याशी

शाहपुर से सरवीण चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी, नूरपुर से रणवीर निक्का, जवाली से संजय गुलेरिया, फतेहपुर से राकेश पठानिया, कांगड़ा से पवन काजल और पालमपुर से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ से मुल्‍ख राज प्रेमी, इंदौरा से रीता धीमान, जसवां परागपुर से बिक्रम ठाकुर, जयसिंहपुर से रविंद्र धीमान, सुलह से विपिन परमार नगरोटा बगवां से अरुण कुमार मेहरा कूका को प्रत्याशी बनाया गया है।

5 विधान सभासीटों में से 4 पर पुराने चेहरे उम्मीदवार

जिला सिरमौर की 5 विधान सभासीटों में से 4 पर पुराने चेहरे, जबकि श्रीरेणुकाजी से इस बार नए चेहरे नारायण सिंह को टिकट दी गई हैं। जिला सिरमौर में पहली बार दो राष्ट्रीय दलों कांग्रेस भाजपा ने पच्छाद से महिला उम्मीदवार घोषित किए हैं।

हमीरपुर से चार प्रत्‍याशी घोषित

कैप्टन रणजीत सिंह पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक को सुजानपुर से प्रत्‍याशी बनाया गया है। विजय अग्निहोत्री नादौन, डॉ अनिल धीमान भोरंज, नरेंद्र ठाकुर हमीरपुर से प्रत्‍याशी होंगे। बड़सर पर पेंच फंस गया है।

शिमला के चिकित्‍सा अधीक्षक राज आइजीएमसी भरमौर से प्रत्याशी, विधायक का टिकट कटा

भरमौर के विधायक का टिकट कट गया है। उनकी जगह डाक्‍टर जनक राज को प्रत्‍याशी बनाया गया है। डाक्‍टर जनक राज आइजीएमसी शिमला के चिकित्‍सा अधीक्षक पद पर सेवारत थे व उन्‍होंने दो माह पहले वीआरएस ले ली थी।

चुराह से हंसराज उम्मीदवार

Himachal Vidhan Sabha Deputy Speaker Hans Raj Privilege Motion Notice To Dc  And Sdm Chamba - डीसी ने विस उपाध्यक्ष की गाड़ी की ओवरटेक, फिर बन गया इतना  बड़ा मामला - Amar
हंसराज

चुराह से हंसराज का टिकट भी फाइनल कर दिया गया है।

इंदौरा से रीता धीमान प्रत्याशी

आत्मनिर्भरता से होगा सशक्त भारत का निर्माण : रीता धीमान - mla rita dhiman -mobile
रीता धीमान

इंदौरा से रीता धीमान पर पार्टी ने फ‍िर से भरोसा जताया है।

धर्मशाला से राकेश चौधरी उम्मीदवार

Madhya Pradesh : BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राकेश चौधरी बोले-  झूठ-फरेब की राजनीति से तंग आ गया था - Madhya Pradesh Rakesh Chaudhary left  BJP and joined Congress
राकेश चौधरी

धर्मशाला से विधायक विशाल नैहरिया का टिकट कट गया है, राकेश चौधरी को प्रत्‍याशी बनाया है। भाजपा ने पूर्व मंत्री नरेन्‍द्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा को भी प्रत्‍याशी बनाया है। आपको बता दें, नरेन्‍द्र बरागटा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी से विधायक थे। नरेन्‍द्र बरागटा का 2021 में कोरोना से निधन हो गया था।

Edited by deshhit news

News
More stories
हरिद्वार के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई।
%d bloggers like this: