Happy Birthday Shivangi Joshi: खतरों के खिलाड़ी को लेकर उत्साहित हैं बर्थडे गर्ल शिवांगी जोशी

18 May, 2022
Deepa Rawat
Share on :
बर्थडे गर्ल शिवांगी जोशी

24 वर्षीय शिवांगी जोशी खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए पूरी तरह तैयार है, जो उनका पहला रियलिटी शो भी होगा। शिवांगी ने बेगूसराय में मुख्य भूमिका के साथ शुरुआत की और बाद में ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ घर-घर का नाम बन गई। उन्हें हाल ही में बालिका वधू धारावाहिक में देखा गया था, जहाँ उन्होंने आनंदी की भूमिका निभाई थी।

2 साल बाद अपना जन्मदिन मना रही हैं शिवांगी

यह खुलासा करते हुए कि वह कुछ भी नया करने की योजना नहीं बना रही है, शिवांगी ने बताया, “कोविड -19 के वजह से मैं अपना जन्मदिन दो साल बाद अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ मनाऊंगी। इसलिए, मैं अपने बर्उथडे के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं इस दिन को केक काटूंगी और सबके सैट सेलिब्रेट करुँगी, मैं वास्तव में अपने बर्थडे का तजार कर रही थी।” उसने यह भी खुलासा किया कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए उसकी तैयारी आखिरी दिन तक चलेगी, लेकिन वह अपने डर का सामना करने के लिए पूरी तरह से त्यार हैं।

शिवांगी जोशी अपनी मां के साथ

दिव्यांका मेरी पसंदीदा केकेके प्रतियोगी हैं: शिवांगी

शिवांगी जोशी 27 मई को अन्य प्रतियोगियों के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगी। शो में अपनी पसंदीदा प्रतियोगी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “दिव्यांका त्रिपाठी मेरी पसंदीदा रही हैं। जिस तरह से उसने पिछले सीजन में स्टंट किए थे, वह अद्भुत था।” हालांकि, शिवांगी ने कहा कि वह प्रदर्शन को लेकर कोई दबाव नहीं ले रही हैं क्योंकि वह गेम का आनंद लेने जा रही हैं।

यह भी पढें- मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर अर्जुन कपूर का रिएक्शन

24 वर्षीय शिवांगी ने यह भी कहा कि वह शो में अन्य प्रतियोगियों के साथ संबंध बनाना चाहती हैं। इस सीजन में शिवांगी के अलावा रुबीना दिलाइक, कनिका मान, फैजू, मुनव्वर फारूकी समेत अन्य के शो का हिस्सा बनने की उम्मीद है।

News
More stories
मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर अर्जुन कपूर का रिएक्शन