राजनीति में कदम रखने जा रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह, पार्टी के नाम का खुलासा

27 Nov, 2023
Head office
Share on :

पटना: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिहार की राजनीति में कदम रखने जा रही है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का दामन थाम सकती है। बताया जा रहा है कि आज वो पार्टी की सदस्यता लेंगी। इससे पहले उन्होने प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। जिसके बाद पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वो पार्टी की प्रत्याशी हो सकती है। और उन्हे सांसदी का टिकट मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिकअक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर उनकी पार्टी की सदस्यता लेने का निर्णय लिया है। प्रशांत किशोर बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे हैं। और गांवों-गांवों में घूम-घूमकर लोगों को राजनीति को लेकर जागरुक कर रहे हैं। इस दौरान वो बिहार की महागठबंधन सरकार से लेकर बीजेपी पर हमला बोलेने से नहीं चूकते। खासतौर पर उनके निशाने पर लालू की पार्टी राजद और नीतीश कुमार रहते हैं।

वहीं अक्षरा सिंह की बात करें तो उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अक्षरा का जन्म मुंबई में हुआ है। उनके माता-पिता भी भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस तौर पर काम कर चुके हैं। अक्षरा बचपन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक जो आखिर में उनका करियर बन गया।

अक्षरा सिंह 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे कई बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ फिल्में की हैं। आज की तारीख में उनती गिनती भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर होती है।

News
More stories
Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक जयंती का महत्व जानें क्यों मनाया जाता प्रकाश पर्व