गजनी, निशब्द और हाउसफुल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 में सुसाइड किया था। जांच में सामने आया था कि जिया अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से परेशान थीं। जिया प्रेग्नेंट थीं, लेकिन सूरज ने इमेज खराब होने के डर से गैरकानूनी तरीके से उनका एबॉर्शन करवा दिया था।
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का कल अंतिम संस्कार हो गया। आपको बता दें, चौबीस दिसंबर को टीवी और फिल्मों की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने दोपहर करीब 3:30 बजे आत्महत्या कर ली थी। ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली तुनिषा अभी महज 20 साल की थीं। अगर उनके विडियोज और फोटोज से अंदाज लगाया जाए तो वह बहुत हंसमुख स्वभाव की थी। हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहतीं थी लेकिन शायद किसी को नहीं पता था कि तुनिषा ने अपने हंसते मुस्कुराते चेहरे के पीछे कितना दुख छिपाकर रखा था। जिस दिन तुनिषा ने आत्महत्या की थी। वह उस दिन अपने “अली बाबा” टीवी सीरियल की शूटिंग कर रही थी। इस सीरियल से वह मरियम के किरदार से काफी फेमस हुई थी।
![Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस ने खुदकुशी, मेकअप रूम में मिली लाश - CGWALL-Chhattisgarh News](https://www.cgwall.com/wp-content/uploads/2022/12/tunsiahsharmainex.webp)
आपको बता दें, तुनिषा शर्मा की मौत हैंगिंग यानी फंदे से लटकने के कारण हुई थी। तुनिषा पिछले कुछ समय से ‘अली बाबा’ के को-स्टार शीजान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे। पर 17 -18 दिन पहले तुनिषा और शीजान खान का ब्रेकअप हो गया था। पुलिस के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद से ही तुनिषा परेशान थीं और निराश रहने लगी थीं। इसी से दुखी होकर एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को शीजान खान के ही मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया। तुनिषा ने इसके लिए शीजान का मेकअप रूम ही क्यों चुना, यह अभी तक समझ नहीं आया है। अभी तक की जो जांच हुई है, उसमें तुनिषा शर्मा के साथ जबरदस्ती के भी कोई संकेत नहीं है। ऐसे में हत्या का कोई एंगल नहीं बनता है।
![Tunisha Sharma Death: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने मेकअप रूम में किया सुसाइड, कैटरीना कैफ की फिल्म में किया था काम - Tunisha sharma Katrina Kaif in fitoor and tv actress commits](https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/story/202212/add-a-subheading-87-sixteen_nine.png?size=948:533)
तुनिषा शर्मा ने शनिवार को मौत को गले लगाने से कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसे उन्होंने मेकअप रूम में शूट किया था। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं। कुछ ही घंटों बाद तुनिषा शर्मा ने जान दे दी। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर तीन घंटों में ऐसा क्या हो गया कि एक्ट्रेस ने सुसाइड का फैसला ले लिया? आपको यह तो अच्छी तरह से मालूम होगा कि एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 15 अक्टूबर 2022 को खबर आई कि 30 वर्षीय एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का निधन हो गया. उनके निधन की वजह सुसाइड बताई गई थी. खबर ये थी कि उनकी शादी टूट गई थी और ब्रेकअप भी हुआ था जिसके कारण वे परेशान चल रही थीं।
सुशांत सिंह राजपूत
![सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं की थी ख़ुदकुशी, उनकी हत्या हुई थी? ढाई साल बाद चौंकाने वाला खुलासा](https://static-ai.asianetnews.com/images/01gaay51wzx7szf7rq0dzssv38/brands7_710x400xt.jpg)
14 जून, 2020 को खबर आई थी कि 34 वर्षीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। मुंबई पुलिस ने उनके निधन का कारण आत्महत्या बताया था लेकिन सुशांत की फैमिली और फैंस आज भी इसे सुसाइड केस नहीं मानते हैं। सुशांत ने टीवी से करियर की शुरुआत की थी और बॉलीवुड के चर्चित चेहरे बन गए थे। उन्होंने एम एस धोनी फिल्म से खासा नाम कमाया था।
प्रेक्षा मेहता
![Crime Patrol' actress Preksha Mehta commits suicide | 'क्राइम पेट्रोल' फेम इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर लिखा आखिरी संदेश | Hindi News, टीवी](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2020/05/27/565505-preksha-mehta.jpg)
Preksha Mehta
26 मई, 2020 को खबर आई थी कि 26 वर्षीय एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता का निधन हो गया है। टीवी शो क्राइम पेट्रोल, लाल इश्क और मेरी दुर्गा जैसे शोज कर चुकीं प्रेक्षा ने अपने इंस्टा के आखिरी पोस्ट में लिखा था कि सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना। प्रेक्षा के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई।
संदीप नाहर
![Sandeep Nahar Death: कौन हैं बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर, 'एम.एस धोनी' के अलावा इन फिल्मों में किया काम - Who is Sandeep Nahar : Akshay Kumar Co Star Sandeep Nahar Died by](https://www.jagranimages.com/images/newimg/16022021/16_02_2021-sandeep_sushant_21373761.jpg)
15 फरवरी, 2021 को खबर आई कि 35 वर्षीय एक्टर संदीप नाहर का निधन हो गया। उनके निधन का कारण सुसाइड बताया गया लेकिन उसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई। इन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एम एस धोनी में काम किया था।
प्रत्यूषा बनर्जी
![Pratyusha Banerjee Last Post On Instagram Before Death Family Conditions | Pratyusha Banerjee Birthday: परिवार में अकेले कमाने वालीं थीं प्रत्युषा बनर्जी, 25 की उम्र में किया सुसाइड - ये ...](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/08/10/2f0c78ff23ff2c71a58b7b7064c7d88c1660109887899454_original.jpg)
Pratyusha Banerjee
बालिका वधु फेम एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को मौत को गले लगा लिया था। प्रत्यूषा उस समय बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ लिव-इन रिलेशन में थीं। प्रत्यूषा प्रोफेशनल प्रेशर के चलते शराब की आदी हो गई थीं और उनकी सेविंग्स भी लगभग खत्म हो गई थी। देखते-ही-देखते उनके और बॉयफ्रेंड राहुल के भी झगड़े खूब बढ़ने लगे थे। आखिरकार तंग आकर एक्ट्रेस ने अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगा ली।
जिया खान
![Jiah Khan Suicide Case: 'जिया की मौत का सच छुपा रहे हैं सूरज पंचोली, साइकोलॉजिस्ट की फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा - Jiah khan suicide Case sooraj pancholi evasion in interview says forensic](https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/story/202208/jiah_khan_sooraj_pancholi-sixteen_nine.png?size=1200:675)
गजनी, निशब्द और हाउसफुल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 में सुसाइड किया था। जांच में सामने आया था कि जिया अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से परेशान थीं। जिया प्रेग्नेंट थीं, लेकिन सूरज ने इमेज खराब होने के डर से गैरकानूनी तरीके से उनका एबॉर्शन करवा दिया था। घर में हुए एबॉर्शन से जब जिया की तबियत बिगड़ी तब भी सूरज उन्हें अस्पताल नहीं ले गए। इसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन बढ़ी और जिया ने फांसी लगा ली। अपनी आपबीती एक्ट्रेस ने एक सुसाइड नोट में लिखी थी। बता दें सूरज पंचोली बॉलीवुड एक्ट्रैस आदित्य पंचोली के बेटे है। जिन पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उन पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था।
Edit By Deshhit News