बागेश्वर- उपचुनाव में भाजपा ने दर्ज की जीत, पार्वती दास बनी बागेश्वर की नई विधायक

08 Sep, 2023
Head office
Share on :

Bageshwar Upchunav Result : बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा की धमक कायम रही। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत हासिल की। हालांकि शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कड़ा मुकाबला चल रहा था। 2405 मतों से पार्वती दास ने जीत हासिल की।

सीएम धामी बोले- ये जीत चंदन राम दास को श्रद्धांजलि

बागेश्वर उपचुनाव नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं… मैं पार्वती दास को बधाई देना चाहता हूं और यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।

बागेश्वर उपचुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विरोधियों पर इक्कीस साबित हुए हैं। चुनाव के अंतिम दो दिनों में जिस तरह का धुंआधार प्रचार धामी की अगवाई में हुआ उसने चुनाव की तस्वीर बदलकर रख दी। वहीं, जनता ने उपचुनावों के जरिये स्पष्ट संदेश भी दे दिया है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर उन्हें पूर्ण भरोसा है और जिन विकासपरक नीतियों के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें जनता हाथों हाथ ले रही है।

पार्वती दास दिवंगत विधायक चंदन राम दास की पत्नी हैं।चंदन राम दास बागेश्वर के 2007 से चार बार के विधायक रहे और वर्तमान धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनके निधन के बाद ये सीट खाली हुई। पार्वती दास का कोई राजनीतिक इतिहास तो नहीं है। लेकिन वे अपने पति चंदन राम दास के चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग लेती रही हैं। वे भाजपा के लिए जमकर प्रचार प्रसार भी करती आ रही हैं।

लेकिन इस बार पति के निधन के बाद उन पर घर के साथ साथ पति की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी आ गई। जिसमें पार्वती दास पास हो गई है। वे इससे पहले गृहणी थीं। जो कि अब बागेश्वर की पहली महिला विधायक बन गई हैं। बागेश्‍वर (आरक्षित) विधानसभा सीट उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, इस सीट पर 2007 से भाजपा जीत दर्ज करती आ रही है।

बागेश्वर सीट पर आई इस जीत के राजनीति के जानकार तमाम मायने बता रहे हैं। जानकारों का मानना है कि जिस तरह से चुनाव के अंतिम दो दिनों तक मुख्यमंत्री धामी ने गरुड़, बागेश्वर आदि स्थानों पर रोड शो किये और जिस तरह वहां महिलाओं की भीड़ उमड़ी, उसने न केवल धामी की लोकप्रियता को इंगित किया बल्कि चुनावी नतीजों पर भी मुहर लगा दी थी।

बागेश्वर विधानसभा के 2002 से अब तक विधायक

2002- राम प्रसाद टम्टा, कांग्रेस

2007, 2012, 2017- चंदन राम दास भाजपा

News
More stories
बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया।
%d bloggers like this: