नई दिल्ली: 15 अप्रैल को पुलिस और कैमरे के सामने तीन शुटरों ( अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी सिंह) ने माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद भारत की राजनीति में भूचाल आ गया। इसी मामले को लेकर AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार इस मामले पर अपना नया बयान दिया है।

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड पर फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग जंजीरों में कैद थे उन्हें गोली मार दी गई। जो पुलिस की कस्टडी में थे, उन्हें मार दिया गया है। अतीक अहमद को मारने वाले एक हाथ से फायरिंग कर रहे थे। शूटर्स के पास आखिर 16 लाख की पिस्टल कैसे आई? उन्होंने कहा कि शूटर्स को कम- से -कम एक महीने की ट्रेनिंग मिली थी क्योंकि केवल प्रोफेशनल शूटर ही एक हाथ से फायरिंग कर सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे बादशाह बताए कि यह क्या हो रहा है?

इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगा कि पुलिस दूल्हे की बारात में आई थी। क्यों पुलिस द्वारा हमलावरों पर गोली नहीं चलाई गई? इससे पहले अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि कोर्ट क्यों है, जज क्यों है। अगर ऐसे ही फैसला करना है तो कोर्ट बंद कर दो। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा केवल धर्म देखकर एनकाउंटर कर रही है। क्या भाजपा राजस्थान में जिन मुस्लिम युवकों की हत्या की गई थी कि उनके हत्यारों को भी गोली मारेगी। वहीं, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर राज्य सरकार को घेरा था।

गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान अतीक और अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था। हत्या करने वाले तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरात में हैं। हत्या के पीछे का मकसद तीनों शूटरों ने डॉन को मारकर बड़ा डॉन बनने को कहा था।
AIMIM chief Asaduddin Owaisi, atiq and ashraf murder case, deshhit new