सिक्किम में सेना का ट्रक एक्सीडेंट, 16 जवान हुए शहीद।

23 Dec, 2022
Deepa Rawat
Share on :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

नई दिल्ली: 23 दिसंबर को नॉर्थ सिक्किम में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। इस हादसे में चार जवान भी घायल हुए हैं। भारतीय सेना के बयान के मुतबिक, 23 दिसंबर 2022 को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सेना के एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। इस दुखद सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 वीरों ने अपनी जान गंवाई है। हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मु और रक्षामंत्री ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक

File Photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।

हादसे पर रक्षामंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि, “उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने दुर्घटना पर व्यक्त की अपनी संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं – योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath Expressed Grief Over Death In Mangla Arti At Banke  Bihari In Mathura And Gave Instructions To Officials | Mathura News: बांके  बिहारी मंदिर में भगदड़ में मौत पर सीएम
Uttar Pradesh CM Yogi Yogi Adityanath


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत दु:खद व पीड़ादायक है। भारत के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

हम इन दु:खद क्षणों में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं – शिवराज सिंह चौहान

File Photo

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मैं प्रभु से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं। हम इन दु:खद क्षणों में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।

राहुल गांधी ने भी हादसे पर व्यक्त की अपनी संवेदना

वहीं, इस हादसे पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके शोक प्रकट करते हुए लिखा- जेमा, सिक्किम में हुए दुखद सड़क हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिसमें 16 बहादुर सैन्यकर्मियों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Edit By Deshhit News

News
More stories
300 दिन से चल रहे रुस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करना चाहते है व्लादिमीर पुतिन!