पूर्व सीएम हरीश रावत का ऐलान,विधानसभा चुनाव-2022 में पूर्व सैनिकों को देंगे टिकट

01 Nov, 2021
Head office
Share on :

उत्तराखण्ड देहरादून: उत्तराखंड के हर चुनाव में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का वोट निर्णायक भूमिका निभाता हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसे भुनाने का प्रयास कर रही है। इस लिहाज से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 20 प्रतिशत सीट पर प्रत्याशी के रूप में पूर्व सैनिकों को उतारेगी। कांग्रेस से जुड़े हुए पूर्व सैनिको से उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़ें। टिकट देने से पहले जीतने की संभावना वाले पूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी।हरीश रावत ने शौर्य सम्मान दिवस के समारोह पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि उत्तराखंड की 14 विधानसभा सीटों पर पूर्व सैनिकों को मौका दिया जायेगा। हरीश रावत ने कहा है कि अपने क्षेत्रों में जिन पूर्व सैनिकों का मजबूत जनाधार है। और वो चुनाव लड़ना चाहते हैं।तो टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा है कि दुल्हन वही जो पिया मन भाए। जनता की पसंद को देखते हुए ही कांग्रेस टिकट वितरण करेगी।

प्रदेश कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 में 20 फीसदी सीटों पर पूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थाई समिति बनाई जाएगी।सैनिकों की समस्याओं को हल करने व उनका सम्मान स्थापित करना कांग्रेस सरकार का राजधर्म होगा।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व PM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान‘ को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक शहीद सैनिकों के स्वजन और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में उन्होंने कहा कि आज हम महान नेता इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कौशल और विद्वता से देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने गरीबी निवारण के साथ बैैंकों के राष्ट्रीयकरण और बीस सूत्री जैसे विकासोन्मुखी कार्यक्रम शुरू किए। साथ ही सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की दिशा में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन (सेनि.) बलवीर सिह रावत और संचालन मेजर (सेनि.) हरि सिंह चौधरी ने किया। कार्यक्रम में गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार, सागर मनवाल, राकेश नेगी, ललित भद्री, विरेंद्र पोखरियाल का विशेष सहयोग रहा।

News
More stories
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय रेल संग्रहालय ने आज एक प्रदर्शनी का आयोजन किया।
%d bloggers like this: