एमसीडी की गद्दी पर बैठी आम आदमी पार्टी, 15 साल बाद बीजेपी को दी, दिल्ली नगर निगम से विदाई

07 Dec, 2022
Deepa Rawat
Share on :

केजरीवाल ने कहा – हम भाजपा और कांग्रेस के साथ मिलकर नगर निगम ठीक करेंगे। उनका भी हम सहयोग मांगते हैं। केंद्र और प्रधानमंत्री का भी सहयोग मांगते हैं, हम सब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। हम सब भ्रष्टाचार दूर करेंगे।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने 15 साल बाद बीजेपी को विदाई दे दी है। जी हां, एमसीडी का ताज आम आदमी पार्टी को पहना दिया गया है। 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली है। बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस महज 9 सीटें ही मिल पाई। निर्दलीय महज 3 सीटें ही अपने नाम कर पाई।

ये भी पढ़े: जानिए- वर्तमान में उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में कौन है? मेयर

दिल्ली नगर निगम में जीत के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों का शुक्रिया अदा किया

दिल्ली एमसीडी में जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा कि आपके इस भरोसे को कायम रखूं। हमने दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार खत्म किया, वैसे ही MCD में लूटपाट और लैंटर से वसूली बंद करेंगे। कई बड़े नेता कहते थे कि स्कूल-हॉस्पिटल से वोट नहीं मिलते। दिल्ली की जनता ने देश को संदेश दे दिया है कि स्कूल-अस्पताल से भी वोट मिलते हैं।

केजरीवाल ने एमसीडी में जीत के बाद प्रधानमंत्री का सहयोग मांगा, कहा- हम सब भ्रष्टाचार दूर करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम में AAP की जीत के बाद संबोधन में कहा कि उन्होंने मुझे बिजली पानी की जिम्मेदारी दी है, हमने उसे ठीक किया है। अब नगर निगम की जिम्मेदारी दी है। हम रात दिन काम करेंगे, नगर निगम को ठीक करेंगे, कूड़े की समस्या दूर करेंगे, और भ्रष्टाचार दूर करेंगे। हम भाजपा और कांग्रेस के साथ मिलकर नगर निगम ठीक करेंगे। उनका भी हम सहयोग मांगते हैं। केंद्र और प्रधानमंत्री का भी सहयोग मांगते हैं, हम सब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। हम सब भ्रष्टाचार दूर करेंगे।

अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है – केजरीवाल

अरविंद केजरीवील ने कहा- अहंकार करने से बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है। AAP के सभी मंत्री, MLAs, पार्षद कभी भी अहंकार मत करना। जिस दिन आपने अहंकार किया, उस दिन आपका पतन पक्का है। आपको ऊपर वाला कभी माफ नहीं करेगा। जितने जीते सबको बधाई, बीजेपी-कांग्रेस वालों को भी बधाई। जो हारे मायूस मत होना, दिल्ली की सफाई में आपका भी योगदान होगा। बस, राजनीति हो गई। अब सभी को मिलकर काम करना है। प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद और केंद्र का सहयोग भी चाहिए।

Edit By Deshhit News

News
More stories
जानिए- वर्तमान में उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में कौन है? मेयर
%d bloggers like this: