Aaj Ka Panchang: जान‍िए 1 जुलाई 2023, दिन-शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

01 Jul, 2023
Head office
Share on :

Aaj ka Panchang 01 July 2023 : आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। बता दें कि आज शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आज तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है जिसमें देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक को विशेष फल प्राप्त होता है।

आज के व्रत त्योहार शनि प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय 1 जुलाई 2023: सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 1 जुलाई 2023: शाम 7 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 1 जुलाई 2023
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक। रवि योग 3 बजकर 4 मिनट से अगले दिन यानी 2 जुलाई को सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक।

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक। इसके बाद 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और शाम के समय शिव मंदिर में दिया जलाएं और शनि देव के सामने भी सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

News
More stories
भीम आर्मी के नेता महक के खिलाफ, हरिद्वार में क्षत्रिय समाज ने गिरफ्तारी की मांग की