हरिद्वार। बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में IP-4 एसोसिएशन द्वारा व्यापक स्तर पर सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। एसोसिएशन क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव, गंदगी, टूटी-फूटी नालियों एवं अव्यवस्थित व्यवस्थाओं की समस्या स्थानीय उद्योगों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। मानसून सत्र के आगमन को देखते हुए IP-4 एसोसिएशन ने इन समस्याओं के समाधान हेतु सफाई अभियान को प्राथमिकता दी है।

वहीं अभियान के अंतर्गत नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन, जल निकासी व्यवस्था में सुधार तथा औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए यह पहल क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
IP-4 एसोसिएशन अध्यक्ष रामकेश के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकेश ने कहा कि बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया को एक आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और मजबूत आधारभूत सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं संबंधित संस्थाओं से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। रामकेश ने यह भी कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाया जा सकता है। यह अभियान न केवल वर्तमान समस्याओं के समाधान की दिशा में एक कदम है, बल्कि भविष्य में बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया को एक मिसाल के रूप में स्थापित करने का प्रयास भी है।
जारीकर्ता: श्री रामकेश जी (अध्यक्ष), श्री सी.पी. सिंह जी,श्री ममतेश धीमान जी, श्री अश्वनी जी,श्री राजेंद्र जी,श्री विनोद जी, श्री,जितेंद्र जी श्री मनोज जी एवं समस्त सदस्य IP-4 एसोसिएशन बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, हरिद्वार