उत्तराखंड में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित : बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

26 May, 2026
Head office
Share on :

देहरादून, 26 मई 2026। उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है। पहले 27 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब संशोधित कर 28 मई (वृहस्पतिवार) कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार ईद-उल-जुहा के अवकाश की तिथि में संशोधन करते हुए अब इसे 28 मई को लागू किया जाएगा। बताया गया है कि त्योहार की वास्तविक तिथि 28 मई होने के कारण यह बदलाव किया गया है। इससे पहले 27 मई को अवकाश घोषित था, लेकिन संशोधन के बाद यह दिन अब सामान्य कार्य दिवस रहेगा।


नए आदेश के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक संस्थान, बैंक, कोषागार एवं उपकोषागार 28 मई को बंद रहेंगे। वहीं 27 मई को सभी कार्यालय एवं बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था और त्योहार की वास्तविक तिथि के अनुरूप किया गया है।