कांवड़ मेला 2024: शांतिपूर्ण समापन, नईम सिद्दीकी समेत सभी का आभार व्यक्त

03 Aug, 2024
Head office
Share on :
एसपीओ नईम सिद्दीकी सहित प्रशासन और कांवड़ियों ने मिलकर बनाया शांतिपूर्ण माहौल

हरिद्वार में सम्पन्न हुए कांवड़ मेला 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सभी का योगदान सराहनीय रहा है। जिलाधिकारी धीरज सिंह गबर्याल और एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने कांवड़ियों, सेना, पुलिस कर्मियों, व्यापारियों और विशेष रूप से एसपीओ नईम सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया है।

एसपीओ नईम सिद्दीकी ने दिन-रात शासन-प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी सक्रियता के कारण मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है।

रिपोर्ट : सीमा कश्यप