लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में शराब की अवैध तस्करी तेज, एक्साइज टीम ने की कार्रवाई।

21 May, 2024
Head office
Share on :

लोकसभा चुनाव के दौरान राजधानी दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी तेज हो गई है। इसके चलते, दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों से शराब की तस्करी हो रही है।


बाहरी उतरी दिल्ली की एक्साइज टीम ने इस मामले को लेकर कार्रवाई की है। टीम ने हरियाणा से आई अवैध शराब से भरी हुई अशोक लेलैंड टेंपो को जब्त किया।


आरोपियों को नेशनल हाईवे 44, शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हरियाणा की अवैध शराब की 100 पेटियाँ बरामद की गईं।
तस्करों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है।

प्रदीप सिंह उज्जैन