कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में सारा अली खान ने बिखेरा अपना जलवा, देसी अंदाज में रेड कार्पेट से लूटी महफिल !

17 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है। जिसमें बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस शामिल हो रही हैं और कुछ डेब्यू भी कर रही हैं। सारा अली खान से लेकर अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर का नाम भी इसमें शामिल है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले ही दिन सारा अली ने देसी अंदाज में रेड कारपेट पर पहुचं कर सभी को हैरान कर दिया।

ये भी पढ़े: बिना हेलमेट के बाइक की सवारी पड़ गई भारी, अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस करने वाली है कार्यवाही !

Bollywood actor KRK targets Sara Ali Khan by mentioning Shahnaz Gill शहनाज  गिल का जिक्र कर बॉलीवुड अभिनेता ने सारा अली खान पर साधा निशाना, बोले- तरस  आता है बेचारी पर! |
File photo

दरअसल, ये फेस्टिवल फ्रांस में 16 मई से शुरू हुआ है और 27 मई तक चलेगा। ये इस आयोजन का 76 वां संस्करण है। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड की रियल देसी गर्ल यानि सारा अली खान ने शानदार डेब्यू किया है। सारा एकदम देसी अंदाज में रेड कार्पेट पर उतरी। सारा ने कांस में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए देसी लुक कैरी किया था।

Cannes 2023: सारा अली खान ने देसी अवतार में मारी धांसू एंट्री, विदेशी  सरजमीं पर दिखाईं रॉयल अदाएं
File photo

एक्ट्रेस ने अपने देसी अंदाज का जादू चला दिया जिसकी कई सारी तस्वीरें सामने आई है। जिसे देखने के बाद सारा अली खान के फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें सारा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था।

Sara Ali Khan Stunning Look In Red Lehenga You Can Also Recreate In The  Function | Sara Ali Khan Photos: सारा अली खान का रेड लहंगे में स्टनिंग लुक,  फंक्शन में आप
File photo

जिसके साथ उन्होंने बालों का जूड़ा कर लुक को कंप्लीट किया और सारा ने काफी कम मेकअप और बेहद कम जूलरी पहन रखी थी। सारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस एक्ट्रेस के विदेशी जमीन पर ट्रेडिशनल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Cannes 2023 | भारतीय लिबास में सारा अली खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में  किया डेब्यू, रेड कार्पेट पर बिखेरे देसी जलवे - sara ali khan debuts in  indian dress at cannes
File photo

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि सारा अली खान जल्द ही फिल्म जरा हटके जरा बचे में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

2023 Cannes Film Festival, 2023 Cannes Film Festival all actress, 2023 Cannes Film Festival in sara ali khan, 2023 Cannes Film Festival sara ali khan piv, deshhit news, Sara Ali Khan, Sara Ali Khan all movie, sara ali khan childhood pics, sara ali khan husband, Sara Ali Khan ka gana, Sara Ali Khan ki movie, Sara Ali Khan song