22 मई को होगा अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का उद्धघाटन !

16 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 22 मई को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए स्थाई कार्यालय का उद्घाटन होने वाला है। बता दें कि अयोध्या के रामकोट में ट्रस्ट का दो मंजिला कार्यालय तैयार किया गया है। इसका गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थाई कार्लालय आवासीय ब्लॉक भी होगा। साथ ही हॉल में ट्रस्ट की बैठकें हो सकेंगी। इस मौके पर साधु-संत शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े: आगरा में जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबी हैं भगवान कृष्ण की मूर्तियां, निकालने के लिए डाली गई याचिका !

31 मई को होगी राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

Ayodhya News 2023 तक पूरा होगा मंदिर के भूतल का निर्माण 2024 की मकर  संक्रांति के बाद गर्भगृह में विराजेंगे रामलला - The construction of the ground  floor of Ram temple will

साथ ही 31 मई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा के बारे में चर्चा होगी। ये प्रतिमा किस शिला से बनेगी, इसके लिए शिलाओं की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। बैठक में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन राम मंदिर की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होगी।

2024 में ग्राउंड फ्लोर में विराजमान होंगे रामलला

अयोध्या में राम मंदिर का 50 फीसदी काम पूरा, जानिए कब से श्रद्धालु कर सकेंगे  दर्शन - ram mandir construction update 2024 open ayodhya ntc - AajTak

बताते चलें कि जनवरी 2024 में ग्राउंड फ्लोर में रामलला विराजमान होंगे। रामलला के भव्य अभिषेक के लिए भारत के अलावा यूक्रेन और रूस समेत 7 महाद्वीपों और 155 देशों से पवित्र जल इकट्ठा किया गया है। इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने बताया था कि मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। ‘जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में राम लला की मूर्ति को मूल स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों स्थापित किया जाएगा।’

श्रीराम मंदिर का 50 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य हो गया है पूरा

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का स्थाई कार्यालय तैयार, 22 मई को होगा  उद्घाटन - Permanent office of Shri Ram Janmabhoomi Trust ready in Ayodhya  to be inaugurated on May 22 ntc - AajTak

गौरतलब है कि श्रीराम मंदिर का 50 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो गया है। गर्भ गृह की दीवारें पूरी हो चुकी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2023 तक राम मंदिर का पहला फेज पूरा हो जाएगा। एक से 14 जनवरी 2024 के बीच कभी भी प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है। बता दें, रामलला की मूर्ति 51 इंच की होगी, जो गर्भगृह में बने चबूतरे पर स्थापित होगी।

2023 के अंत में कर सकेंगे भक्त रामलला के दर्शन

Ram Mandir : श्रीराम भक्तों के लिए खुशखबरी: वर्ष-2024 की मकर संक्रांति के  दिन विराजमान होंगे रामलला - चेतना मंच

मंदिर के निर्माण का कार्य योजना के अनुसार चल रहा है और अनुमान है कि 2023 के अंत से भक्त भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या में पूरे राम मंदिर परिसर का निर्माण वर्ष 2025 तक होने की उम्मीद है, मंदिर परिसर में एक संग्रहालय, डिजिटल अभिलेखागार और एक शोध केंद्र भी बनेगा।

ayodhyadeshhit newsInaugurationram mandirShri Ram Janmabhoomi Trust

News
More stories
आगरा में जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबी हैं भगवान कृष्ण की मूर्तियां, निकालने के लिए डाली गई याचिका !
%d bloggers like this: