सिड-कियारा को देख पैपराजी ने कहा भइया-भाभी, यूजर ने पूछा- “भइया भाभी क्यों? दीदी जीजू क्यों नहीं”?

13 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दिनों बॉलीवुड की ये खूबसूरत जोड़ी हर किसी के लिए पहली पसंद बन गई है। दोनों को एकसाथ देखते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए बेताब होने लग जाते है। एक बार दोनों फिर एयरपोर्ट पर साथ में दिखाई दिए। तभी पैपराजी ने उन्हें कुछ ऐसा बोल दिया जिसे सुनकर दोनों मुस्कराने लगे।

ये भी पढ़े: उर्फी जावेद अपनी ड्रेस से हुई परेशान, चाय पीने तक के लिए हुईं मोहताज, यूजर ने कहा-माथे पर डाल लो चाय, पूरे मुंह में आ जाएगी !

sidharth malhotra kiara advani wedding first photo sid kiara kiss each  other | कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुई परमानेंट बुकिंग, देखें  रॉयल शादी की पहली Photo - India TV Hindi
File photo

दरअसल, शादी के बाद ये कपल अपने प्रोफेशल कमिटमेंट को पूरा करने में जुटा हुआ है। काफी समय के बाद दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर नजर आते हैं और दोनों की फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी काफी बेकरार हो जाते है।

Kiara Advani-Sidharth Malhotra wedding postponed?
File photo

पैपराजी के बहुत कहने पर सिद्धार्थ और कियारा फोटो क्लिक करने के लिए पलट जाते हैं। जब वो एयरपोर्ट के गेट पर पोज दे रहे थे, तभी इस पर पैपराजी कपल को भइया-भाभी कहकर बुलाता हैं। जिसे सुनकर ये कपल शरमाते हुए एक दूसरे से बात करते हुए नजर आने लगे।

Kiara Advani Sidharth Malhotra Blush When Paparazzi Called Bhaiya Bhabhi At  Airport - एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा,  पैपराजी ने कहा- भैया-भाभी तो Video ...
File photo

इस वीडियो को देखने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस झोली भर के प्यार लुटा रहे है और कमेंट सेस्कन में तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।

Sidharth Kiara Wedding Reception In Mumbai Sidharth Malhotra And Kiara  Advani Wedding St Regis Hotel See Photos | Sidharth Malhotra Kiara Advani  Reception: देखें अंदर से कैसा दिखता है मुंबई का St
File photo

एक यूजर कमेंट करते हुए पूछता है कि- “भइया भाभी क्यों? दीदी जीजू क्यों नहीं?” दूसरा मजाक में कहता है, “कियारा को दीदी थोड़े ही बोलेंगे, फोटोग्राफर्स सिद्धार्थ को भाई कहते हैं?’। एक फैन ने लिखा है, “बी-टाउन का क्यूटेस्ट कपल”। एक फैन ने लिखा है कि- “भैया-भाभी रॉक्स”।

deshhit news, Kiara Advani, Kiara Advani and Siddharth Malhotra ki ho gayi shadi, Kiara Advani and Siddharth Malhotra Wedding, Kiara Advani and Siddharth Malhotra wedding in Suryagarh place, Kiara Advani and Siddharth Malhotra wedding latest news, kiara advani first movie, Sid-kiara ko dekh paparazzi ne kaha bhaiya bhabhi, Siddharth Malhotra and Kiara Advani, sidharth malhotra, sidharth malhotra imotional, sidharth malhotra indian army, sidharth malhotra latest, sidharth malhotra news