उत्तर- प्रदेश नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें हासिल कर बनाई अपनी सरकार !

13 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: आज यूपी नगर निगम चुनाव की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। 199 सीटों में से पार्टी के पक्ष में 99 सीट गए हैं। बाकी के 100 सीटों में सपा बसपा कांग्रेस और अन्य के खाते में गए हैं। खास बात यह भी है कि नगर पालिका अध्यक्ष की चुनाव में भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर निर्दलीय हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर- प्रदेश में भाजपा की सफलता का राज योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता है। साथ ही साथ भाजपा ने जिस तरीके से लोगों के बीच जाकर प्रचार किया, उसका भी पार्टी को फायदा मिला है। उत्तर- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के दौरान लगातार अपने शासन में मजबूत हुई। कानून व्यवस्था का जिक्र कर रहे थे। निकाय चुनाव में भाजपा के प्रतिष्ठा भी दांव पर थी क्योंकि शहरी इलाके हमेशा पार्टी के घर रहे हैं लेकिन नगर पालिका और नगर पंचायत में पार्टी को पहले बड़े झटके लगते रहे लेकिन इस बार पार्टी ने हर तरफ अपना परचम लहराया है। बता दें कि यूपी 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 52 फीसदी तो दूसरे चरण में 53 फीसदी वोटिंग हुई थी।

ये भी पढ़े: कर्नाटक में 138 सीटें हासिल कर कांग्रेस ने बनाई अपनी सरकार, जीत पर राहुल गाँधी, मल्लिकार्जुन खरगे ने दी अपनी प्रतिक्रिया !

UP Civic Polls Nikay Chunav Results 2023 Live Updates: नगर निगम की 17 सीटों  में से 14 पर BJP आगे, 0 पर कांग्रेस - UP Nikay chunav vote counting today  results BJP

यूपी में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं। पहले फेज में 9 मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगम, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3745 नगर पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं। वहीं, दूसरे चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों पर चुनाव हुए हैं।

बता दें कि नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत इन तीनों के ही चुने गए प्रमुख और सदस्यों का कार्यकाल पांच साल का होता है। उत्तर- प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं। जिनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर,लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी शामिल हैं। इनमें शाहजहांपुर को हाल ही में नगर निगम की श्रेणी में लाया गया है। इस बार शाहजहांपुर में नगर निगम के लिए पहली बार वोट डाले गए हैं। वहीं, यूपी में कुल 199 नगर पालिकाएं हैं। नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव होता है। उत्तर प्रदेश में कुल 544 नगर पंचायतें हैं। नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) का चुनाव होता है।

deshhit newsUttar Pradesh GovernmentUttar Pradesh Municipal ElectionsUttar Pradesh Municipal Elections 2023Uttar pradesh Nagar nikaye chunav mai bani BJP ki sarkaar

News
More stories
सिड-कियारा को देख पैपराजी ने कहा भइया-भाभी, यूजर ने पूछा- "भइया भाभी क्यों? दीदी जीजू क्यों नहीं"?