उर्फी जावेद अपनी ड्रेस से हुई परेशान, चाय पीने तक के लिए हुईं मोहताज, यूजर ने कहा-माथे पर डाल लो चाय, पूरे मुंह में आ जाएगी !

13 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :


नई दिल्ली: उर्फी जावेद अकसर अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। चाहे वह कट-आउट पैटर्न के आउटफिट का हो या बास की टोकरी से बनी ड्रेस हो लेकिन इस बार उर्फी ने ऐसी ड्रेस पहन ली जिसकी वजह से उन्हें चाय तक पीना मुश्किल हो गया है। इसको देख उनके फैंस उनकी जमकर खिचाई कर रहे है।

ये भी पढ़े: आज एक- दूसरे को रिंग पहनाएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगा समारोह !

File photo

दरअसल, हाल ही उर्फी जावेद अपनी नई ड्रेस लाठीचार्ज प्रोटेक्शन वाली ड्रेस पहन कर मुबंई की सड़को पर निकली थी। इस ड्रेस में उन्होंने जाली फिट करवा रखी है। जब उन्होंने इसे ड्रेस को पहना तो वो खुद बोल रही थीं कि वह अपनी जेल साथ ही लेकर चल रही हैं। इस ड्रेस में उन्होंने पैपाराजि को बहुत सारे पोज दिए लेकिन जब बात आई कुछ खाने पीने की तो उर्फी को नानी याद आ गई।

Urfi Javed unique dress create problem to her, Watch video : उर्फी जावेद के  लिए मुसीबत बनी उनकी ड्रेस, देखें वीडियो
File photo

जब उर्फी गाड़ी में बैठी हुई थीं, तो इतने में किसी ने उन्हें चाय ऑफर की दी। खास बात तो ये है कि उर्फी ने चाय तो ले लिया लेकिन चाय पी नही पाती है। उल्टा परेशान और हो जाती है। जिसकी वजह से वह मुंह को टेढ़ा करके जाली के पीछे से किसी तरह चाय पीने की कोशिश करती है।

चेहरे पर स्टैंड लगाकर पहुंचीं उर्फी, चाय की चुस्की लेने हुआ मश्किल - Urfi  javed wears police netted shield tries to drink tea but fails watch funny  video tmovp
File photo

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘और पहनो मच्छरदानी.’, वहीं दूसरे ने लिखा है कि- माथे पर डाल लो…पूरे मुंह में चाय आ जाएगी, वहीं एक ने लिखा कि-स्ट्रॉ से पी लेती इतना नाटक क्यों करना। ऐसे ही तमाम यूजर्स ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दिया है।

deshhit news, urfi javed, urfi javed dress, urfi javed hot dress, urfi javed instagram, urfi javed latest news, urfi javed new dress, urfi javed news, urfi javed spotted, Urfi Javed tea peene tak ke lie hui mohataaj, urfi javed trolled, urfi javed viral video