इस एक्ट्रेस की वजह से टूटते-टूटते बची थी अनिल कपूर की शादी, पत्नी के एक फैसले से उतर गया इश्क का खुमार !

08 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: 66 साल के हो चुके अनिल कपूर आज भी अपने स्टाइल और अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। वह अपनी फिट पर्सनालिटी से आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं। उन्होंने खुद को इतना मेनटेंन कर रखा है कि उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पता। इंडस्ट्री में वह अपनी अलग ही स्टाइल के लिए मशहूर हैं। दरअसल. अपने जमाने में अभिनेता का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। खबरों के मुताबिक एक बार खुद अनिल कपूर ने खुलेआम ये स्वीकार किया था कि अपनी लाइफ में लगभग 20-25 लड़कियों को डेट किया है।

ये भी पढ़े: आखिर क्यों हुआ था Raveena Tandon और Akshay Kumar का Breakup? ब्रेकअप के इतने सालों बाद पहली बार दोनों के चेहरे पर छाई 24 कैरेट की मुस्कान !

फिल्म इंडस्ट्री में इस शख्सियत से प्रभावित है अनिल कपूर - Anil Kapoor Is  Inspired By Raj Kapoor Tol During The Promotion Of Arjan Kapoor Mubarakan -  Amar Ujala Hindi News Live
File photo

बता दें कि अनिल कपूर ने सुनीता कपूर को 5 साल तक डेट करने के बाद उनसे साल 1984 में शादी की। शादी के बाद दोनों तीन बच्चों के माता-पिता बने। तीनों ही बच्चे रिया कपूर, सोनम कपूर और बेटा हर्षवर्धन कपूर इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने की कोशिश में है। तीन बच्चों के पिता होने के बाद भी अनिल कपूर का दिल किसी और एक्ट्रेस पर आ गया था और शादी टूटते-टूटते रह गई थी।

23 pictures and videos that take you inside Anil Kapoor's Mumbai bungalow |  Vogue India
File photo

दरअसल, अनिल कपूर ने साल 1983 में फिल्म “वो सात दिन” से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्टर अपनी एक्टिंग के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते थे। हालाकिं शादी शुदा होने के बावजूद भी एक्टर का दिल एक्ट्रेस किमी काटक पर आ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल किमी को इतना पसंद करते थे कि वो प्रोड्यूसर्स को किमी का नाम ही सुझाते थे।

Anil Kapoor and Kimi Katkar | Throwback: बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर इस  एक्ट्रेस संग जुड़ा था अनिल कपूर का नाम, कई फिल्मों में साथ किया था काम, anil  kapoor had an
अनिल कपूर और किमी काटक

वहीं अनिल कपूर और किमी एक साथ “हमला”, “काला बाजार”, “आग से खेलेंगे” और “सोने पे सुहागा” जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों की अफेयर की खबरों को सुनीता ने लंबे समय तक नजर अंदाज किया क्योंकि वो अपने पति पर काफी भरोसा करती थी। एक दिन इन अटकलों के बीच एक फिल्म की शूटिंग सेट पर सुनीता अचानक से वहां आ गई। जहां किमी संग अनिल कपूर शूटिंग कर रहे थे।

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के खास अंदाज में किया बर्थडे विश | anil kapoor  wishes wife sunita kapoor birthday says you are reason of my smile - News  Nation
अनिल कपूर और सुनिता कपूर

अनिल को किमी के साथ देख वो काफी गुस्से में आ गई थी और एक्टर को चेतावनी दी कि अगर वो किमी के साथ काम करना नहीं छोड़ते हैं तो, वो तीनों बच्चों को लेकर मायके चली जाएंगी। सुनीता के गुस्से को देख अनिल ने उनके खूब मनाया और उन्हें इस वादे पर घर वापिस लाया कि वह अब किमी के साथ कोई संबंध नहीं रखेंगे। बता दें अनिल कपूर का नाम किमी काटक, के अलावा माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, शिल्पा शिरोडकर के साथ भी काफी चर्चा में रहा।

anil kapoor, Anil Kapoor all movie, Anil Kapoor all song, anil kapoor in jug jugg jiyo, Anil Kapoor ke kitne baccha hai, Anil Kapoor ki ex girlfreind kaun hai, Anil Kapoor ki girlfreind kaun hai, Anil Kapoor ki saadhi kis se hyi hai, Anil Kapoor ki wife kaun hai, Anil Kapoor new movie, deshhit news, Harshvardhan Kapoor, Harshvardhan Kapoor kaun hai, Rhea Kapoo, Rhea Kapoo kis ki beti hai, Sonam Kapoor, Sonam Kapoor and ranbir kapoor, Sonam Kapoor news, sonam kapoor pragnant