शाहरुख खान की Jawan हुई Postponed, 2 जून को नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला !

05 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म “पठान” को ब्लॉकबस्टर सफलता मिली है। “पठान” के बाद किगं खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म “जवान” का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ऐसे में आए दिन “जवान” को लेकर कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। एक बार फिर इसको लेकर खबर आ रही है कि साउथ डायरेक्टर एटली की ये मूवी 2 जून 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी डेट कैंसिल कर दी गई और कैंसिल करके फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़े: Sushant Singh Rajput is back: फिर से तहलका मचाने के लिए माही लेकर आ रहे है “MS Dhoni The Untold Story”

Jawan | 34 Interesting Facts| Shah Rukh | Atlee Kumar | Sanya Malhotra |  Nayanthara | Priyamani - YouTube
File photo

खबरों की माने तो ये फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि स्पेशल सीक्वेंस को पोस्ट प्रोडक्शन में और ज्यादा समय की जरूरत है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म से जुड़े कुछ करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म के वीएफएक्स वर्क को टॉप क्वालिटी का बनाने के लिए पूरी टीम लगी हुई है। जिसके लिए इंटरनेशनल टीम को बुलाया गया है। इस वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है।

SRK Jawan inspired by Kamal and Amitabh films | cinejosh.com
File photo

साथ ही शाहरुख खान ने इस फिल्म में कुछ हाई-ऑक्टेन स्टंट किए हैं। जिसे नेक्स्ट लेवल पर ले गए हैं। बहुत सारे हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीन हैं, जिनमें कुछ फाइन-ट्यूनिंग की आवश्यकता होती है और एक्टर ने जबरदस्त एक्शन सीन किए हैं और उन्हें बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश करने में एडिटिंग की आवश्यकता होती है।

Jawan से वायरल हो गया शाहरुख खान का लुक? फिल्म में होंगे अंडर वॉटर एक्शन  सीन! फैंस में मचा हंगामा - shah rukh khan celebrates as jawan wraps up and  king khan
File photo

इसमें फिल्म के मेर्कस किसी भी प्रकार का जल्दबाजी नहीं चाहते है। इसलिए सभी ने मिलकर फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला किया। यह फिल्म सिर्फ नॉर्थ बेल्ट में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड वाइड लेवल पर रिलीज की जाने वाली है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

Jawan Trailer | Shah Rukh Khan | Title Announcement | Jawan Movie Trailer |  Jawan Official Trailer - YouTube
File photo

बता दें इस फिल्म के रिलीज डेट के लिए टीम कई तारीखों पर विचार कर रही है। फिलहाल बताया जा रहा है कि ये फिल्म 29 जून को रिलीज हो सकती है। या फिर अगस्त महीने में भी रिलीज हो सकती है। जहां तक लगता है कि शाहरुख खान की “जवान” अगस्त के दूसरे और तीसरे सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है।

deshhit news, jawan, Jawan Postponed, jawan release date, jawan rtrailer out, jawan teaser, jawan teaser review, jawan trqailer release date, SHAH RUKH KHAN, Shah Rukh Khan ki love story, Shah Rukh Khan ki movie, Shah Rukh Khan ki movie Jawan, Shah Rukh Khan love story, Shah Rukh Khan movie pathan, Shah Rukh Khan new movie, Shah Rukh Khan new movie 2023, Shah Rukh Khan pathan song, Shah rukh Khan Photos