त्रिपुरा: एक बैग में सिर, दूसरे में पूरी बॉडी, 15 साल की नाबालिग पत्नी की हत्या कर, पति ने शव को टुकड़ों में काट जंगल में फेंका !

02 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: त्रिपुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी 15 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और बैग में डालकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव के टुकड़े भी बरामद कर लिए हैं। 

ये भी पढ़े: गैंगस्टर एक्ट से लेकर, आर्म्स एक्ट तक बृजभूषण शरण सिंह पर 34 आपराधिक मामले पहले से हैं दर्ज !

दिल्ली एनसीआर/ दिल्ली के रोहिणी में पड़ोसी ने बीच रोड पर महिला को चाकू से  गोदा ,सीसीटीवी में कैद हुई घटना - We News 24:वी न्यूज 24,हिंदी समाचार ...
File photo

दरअसल, पूरा मामला त्रिपुरा के अगरतला शहर के पास अरलिया का है। जहां पर पति ने अपनी ही नाबालिग पत्नी की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काट दिया। मृतका की पहचान 15 वर्षीय तनुजा बेगम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, तनुजा का निकाह आरोपि पति से करीब आठ महीने पहले हुई थी। तनुजा के छोटे भाई बापन मियां ने बताया कि उनकी बहन बीते शुक्रवार से लापता चल रही थी।

कायम मियाँ ने की 15 साल की नाबालिग बीवी की हत्या, शव के टुकड़े जंगल में  फेंका
File photo

इसके बाद मृतका की मां उसको ढूढंते हुए उसके ससुराल पहुचं गई लेकिन वहां पर न तो उनकी बेटी मिली न ही आरोपि पति। परिजनों ने थक-हार कर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति कायेम मियां की घंटों तलाश करती रही। काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस को उसके शव को बैग में टुकड़ों में भरा हुआ बरामद किया और आरोपी को भी गिरफ्त में ले लिया है।

Women Killed Husband With Her Lover In Agra Uttar Pradesh Ann | आगरा: पत्नी  ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, हादसा दिखाने के लिए शव पुल  से
File photo

जानकारी के मुताबिक, कायेम मियां ने अपनी पत्नी तनुजा की हत्या की बात स्वीकार कर ली और ये भी बताया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें दो बैग्स में भरकर जंगल में फेंक दिया था। एक बैग्स में तनुजा का धड़ था और दूसरे बैग्स में बाकी की पूरी बॉडी।

Mumbai: Man held for murder of relative over dispute | Mumbai News - Times  of India
File photo

एसपी रमेश यादव का कहना है कि घटना होने के महज चार घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसने अपने पत्नी की हत्या क्यों की इसके बारे में लगातार पूछताछ चल रही है। इसके अलावा लिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अपराध में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल है।

deshhit news, Pati ne 15 saal kee naabaalig patnee kee hatya, Pati ne ki patnee kee hatya, Pati ne patnee ke shav ko tukadon mein kaat kar jangal mein phenka, Tripura, Tripura crime, Tripura crime news, Tripura latest crime news, Tripura news, नाबालिग पत्नी की हत्या