बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या मामले में आज 10 साल बाद फैसला आ गया है. जिया खान ने साल 2013 में सुसाइड कर ली थी। एक्ट्रेस की लाश को उनके फ्लैट में पाया गया था। जिया खान सुसाइड मामले में उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली को एक्ट्रेस की मां ने जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और इस मामले में आज मुंबई की स्पेशल CBI कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सूरज को बरी किया है। अदालत ने कहा कि सूरज के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है. एक्टर ने कोर्ट का फैसला सुनने के बाद शुक्रिया अदा किया. सूरज की मां जरीना वहाब ने भी राहत की सांस ली. हालांकि,कोर्ट के इस फैसले से जिया की मां राबिया को बड़ा झटका लगा है

जिया खान 3 जून 2013 को अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं। उनके शव के साथ उनका छह पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसके बाद जिया की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था। जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में सूरज पंचोली का काफी जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि कैसे वह और सूरज एक-दूसरे से प्यार करते थे और बाद में एक्टर ने उनके साथ किस तरह का बर्ताव करना शुरू कर दिया. सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि सूरज ने उन्हें एक बार घर से बाहर तक निकाल दिया था. सूरज का बदलता रवैय्या वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं. जिया की मां का तो ये भी कहना था कि उनकी बेटी ने सूरज के कहने पर ही अपना अबॉर्शन तक करवाया था. आरोपों के बाद सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था। दो सप्ताह से ज्यादा समय तक हिरासत में बिताने के बाद उनको जमानत पर रिहा हुए थे।

बताते चलें कि कथित तौर पर जिया खान द्वारा लिखे गए छह पन्नों के लेटर के आधार पर सीबीआई ने कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था। इस लेटर में जिया ने सूरज पंचोली पर टार्चर करने, धोखा देने और झूठ बोलने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। बता दें कि 25 साल की नफीसा रिजवी खान उर्फ जिया खान एक ब्रिटिश-अमेरिकी नागरिक थीं। बता दें, जिया के बेस्ट एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर थीं। उन्होंने कई फिल्मों में बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। जिया ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ ‘निशब्द’, आमिर खान के साथ ‘गजनी’ और अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘हाउसफुल’ में काम किया था।
CBI court, deshhit news, Jiah Khan, Mumbai CBI, suicide, Suraj Pancholi