अतीक और अशरफ हत्याकांड पर असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर भाजपा को घेरा, कहा – ऐसा लग रहा था कि पुलिस दूल्हे की बारात में आई थी।

21 Apr, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: 15 अप्रैल को पुलिस और कैमरे के सामने तीन शुटरों ( अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी सिंह) ने माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद भारत की राजनीति में भूचाल आ गया। इसी मामले को लेकर AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार इस मामले पर अपना नया बयान दिया है।

ये भी पढ़े: दिल्ली साकेत कोर्ट के बाहर निलंबित वकील ने महिला को मारी गोली, दोनों में पैसों को लेकर था पुराना विवाद, केजरीवाल ने कहा- पूरी तरह से चरमरा गयी है कानून व्यवस्था !

Atiq Ashraf Murder Case:हमलावर सनी ने उगला बड़ा राज, कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई  से कनेक्शन? चौंका देगी रिपोर्ट - Atiq-ashraf Murder Case: Attacker Sunny  Has Made A Big Disclosure About ...

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड पर फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग जंजीरों में कैद थे उन्हें गोली मार दी गई। जो पुलिस की कस्टडी में थे, उन्हें मार दिया गया है। अतीक अहमद को मारने वाले एक हाथ से फायरिंग कर रहे थे। शूटर्स के पास आखिर 16 लाख की पिस्टल कैसे आई? उन्होंने कहा कि शूटर्स को कम- से -कम एक महीने की ट्रेनिंग मिली थी क्योंकि केवल प्रोफेशनल शूटर ही एक हाथ से फायरिंग कर सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे बादशाह बताए कि यह क्या हो रहा है?

Asaduddin Owaisi said that the Supreme Court should investigate the Atiq  murder case | अतीक के कत्ल पर ओवैसी ने रखी यह मांग; कहा- कानून नहीं बंदूक  से राज कर रही सरकार |

इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगा कि पुलिस दूल्हे की बारात में आई थी। क्यों पुलिस द्वारा हमलावरों पर गोली नहीं चलाई गई? इससे पहले अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि कोर्ट क्यों है, जज क्यों है। अगर ऐसे ही फैसला करना है तो कोर्ट बंद कर दो। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा केवल धर्म देखकर एनकाउंटर कर रही है। क्या भाजपा राजस्थान में जिन मुस्लिम युवकों की हत्या की गई थी कि उनके हत्यारों को भी गोली मारेगी। वहीं, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर राज्य सरकार को घेरा था।

अतीक-अशरफ की हत्या के तीनों आरोपियों पर खतरा, नैनी जेल में हो सकता है हमला,  हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया - Accused of Atiq Ashraf murder are in  danger may be

गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान अतीक और अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था। हत्या करने वाले तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरात में हैं। हत्या के पीछे का मकसद तीनों शूटरों ने डॉन को मारकर बड़ा डॉन बनने को कहा था।

AIMIM chief Asaduddin Owaisiatiq and ashraf murder casedeshhit new