बिना शादी किए इलियाना डिक्रूज बनने जा रही है मां, यूजर्स बोले-‘पापा कौन हैं, शादी कब हुई ?

18 Apr, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज कई फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। भले ही वो लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हर एक छोटी बड़ी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। अब इसी बीच इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सब को हैरान करने वाला एक पोस्ट शेयर किया है।

ये भी पढ़े: सलमान खान ने शहनाज गिल के फैंस को लगाई फटकार, कहा- सिड का नाम लेकर परेशान करना बंद करो

Ileana DCruz, portrait, Indian actress, bollywood, blue dress, brunette, HD  wallpaper | Peakpx
File photo

दरअसल, इलियाना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर किया है जिसमें से एक तस्वीर में न्यू बॉर्न बेबी बॉडीसूट नजर आ रहा, जिस पर लिखा है कि ‘अब एडवेंचर शुरू हो गया है। इस पोस्ट को देखने के बाद इनके फैंस ये अनुमान लगा रहे है कि इलियाना के घर अब किलकारीया गूजने वाली है।

File photo

इलियाना ने दूसरे पोस्ट में एक पेंडेंट शेयर किया है जिस पर ‘मामा’ लिखा हुआ है। दोनों फोटो शेयर करने के साथ इलियाना ने कैप्सन में लिखा है कि ‘जल्द आ रहा है, मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती हूं’। इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ फैंस एक्टर को बधाई दें रहे है, लेकिन कुछ फैंस को हैरानी हो रही है, क्योंकी इलियाना ने अभी तक किसी से शादी नही की है।

File photo

जहां एक तरफ इलियाना के फैंस प्रेग्नेंसी पर उन्हें बधाई दें रहे है तो वहीं कुछ लोग कमेंट सेक्शन में नए बच्चे के पिता के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड है। कुछ यूर्जस का कहना है कि, ‘बच्चे के पिता कौन हैं?, ‘शादी कब हुई?, “क्या आप शादीशुदा हैं? पिता कौन है?” “क्या आप डिटेल्स शेयर कर सकती हैं?” ऐसे ही तमाम प्रशन यूर्जस इलियाना से पूछते हुए नजर आ रहे है। हालांकि अभी तक एक्टर ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नही दी है कि, क्या वो सच में प्रेग्नेंट है, और अगर प्रेग्नेंट है तो ये किसका बेबी है। उन्होंने शादी किससे की है और कब।

Ileana Dcruz, अपने बॉयफ्रेंड से शादी पर बोलीं इलियाना डिक्रूज - ileana dcruz  opens up about rumours of her marriage to andrew kneebone - Navbharat Times
File photo

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि कुछ साल पहले इलियाना डिक्रूज का नाम कटरीना कैफ के कजिन और मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ जुडा था। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा था कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन 2019 में इनका ब्रेकअप हो गया था। अब इलियाना ने बेबी वाली न्यूज शेयर करके सबको कंफ्यूज कर दिया है। जिसके बाद फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं। 

bollywood actor, Bollywood latest news, bollywood movie, bollywood news, Bollywood Updated News, bollywoodactress, Ileana D’Cruz all song, Ileana D’Cruz ka boyfreind kaun hai, Ileana D’Cruz ka boyfreind kya karta hai, Ileana D’Cruz ka ex boyfreind kaun hai, Ileana D’Cruz ka husband kaun hai, Ileana D’Cruz ki all movie, Ileana D’Cruz ki movie, Ileana D’Cruz ki saadhi kis se hyi hai