ईद के मौके पर सलमान खान और प्रदीप पांडे चिंटू अपनी-अपनी फिल्मों से मचाने वाले है धमाल !

18 Apr, 2023
Deepa Rawat
Share on :

ये साल सिनेमा लर्वस के लिए बेहद ही खास रहा है और आगे भी रहने वाला है, क्योंकी जब से 2023 की शुरुआत हुई है तब से पूरे देश के सिनामघरों में फिल्म देखने के लिए लाइन लगी हुई है। एक के बाद एक फैंस के फेवरेट हीरो-हिरोइन अपने-अपने फिल्मो के साथ ग्रैंड तरीके से बड़े पर्दे पर एंट्री ले रहे है। पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने पठान से इतिहास रच दिया। फिर रानी रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे से धमाल मचा दिया। इनके बाद कपिल शर्मा और कार्तिक आर्यन ने भी एंट्री ली थी। जिनकी फिल्मों को लोगों से भरपुर प्यार भी मिला।

ये भी पढ़े: बिना शादी किए इलियाना डिक्रूज बनने जा रही है मां, यूजर्स बोले-‘पापा कौन हैं?’,’शादी कब हुई ?

Pathaan Cast Fees: 'पठान' में सलमान से ज्यादा है दीपिका पादुकोण की फीस! शाहरुख  खान और जॉन अब्राहम भी पीछे नहीं - pathaan cast fees shah rukh khan 100  crore deepika padukone
File photo

इनके बाद अब बॉलुविड के दबंग सलमान खान ईद के खास मौके पर अपनी नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan) से बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाले है। जिसका फैंस कब से इंतजार कर रहे है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में चॉकलेटी नाम से मसहूर प्रदीप पांडे चिंटू भला कैसे पीछे रह सकते है। प्रदीप पांडे भी अपनी नई फिल्म ‘इश्क’ के साथ ईद के मौके पर भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी के साथ इश्क फरमाने वाले है। मतलब सलमान खान और प्रदीप पांडे चिंटू दोनों ही ईद के खास मौके पर अपनी अपनी फिल्मों के साथ सिनेमाघर में धूम मचाने वाले है।

सलमान खान को टक्कर देने को तैयार ये भोजपुरी स्टार, ईद पर इस एक्ट्रेस संग  करेगा 'इश्क ' का दीदार, मचने वाला है धमाल - Pradeep Pandey Chintu Film Ishq  To Go
File photo

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में उनके साथ पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल,सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, राघव जुयाल और विजेंदर सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को मेकर्स ने 10 जनवरी साल 2020 में अधिकारिक तौर पर घोषणा की थी तब उस समय फिल्म का नाम ‘कभी ईद कभी दिवाली’ था, लेकिन इससे विवाद खड़े हो गए थे इसलिए इस का नाम बदलकर ‘किसी का भाई किसी की जान’ रख दिया गया। अब  21 अप्रैल को ईद के मौके पर किसी का भाई किसी की जान’ थिएटर्स में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले इस के गाने भी सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए जा चुके है। जिस पर फैंस झोली भर के प्यार लुटा चुके है और अभी भी लुटा रहे है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan Movie - Netflix Plans
File photo

दूसरी ओर प्रदीप पांडे चिंटू भी अपनी फिल्म ‘इश्क’ के साथ ईद के खास मोके पर धमाल मचाने वाले है। इस फिल्म में चिंटू पांडे काजल राघवानी के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देने वाले है। साथ-साथ दर्शकों को एक्शन का भी डबलडोज मिलेगा। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, तब से फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इश्क के रिलीज होना का इंतजार कर रहे हैं।

Bhojpuri stars Pradeep Pandey Chintu and Kajal Raghavani were seen saying  Ishq the trailer of the romantic film blew up | 'इश्क' फरमाते दिखे भोजपुरी  स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी,
File photo

ऐसे में देखना ये होगा कि बॉलुविड के दबंग सलमान खान और भोजपुरी इंडस्ट्री में चॉकलेटी नाम से मसहूर प्रदीप पांडे चिंटू दोनों में ईद के मौके पर कौन बाजी मारता है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan full movie, kisi ka bhai kisi ki jaan movie, Pradeep Pandey Chintu, pradeep pandey chintu all song, Pradeep Pandey Chintu and Kajal Raghwani, pradeep pandey chintu song, Salman Khan, salman khan all song, Salman Khan and Pooja Hegde, Salman Khan and Pooja Hegde ki film, Salman Khan and Pooja Hegde ki movie, salman khan new movie 2023, Salman Khan’s 57th birthday