प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की ‘इश्क’ इस दिन मचाने वाली है धमाल !

15 Apr, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा में चॉकलेटी नाम से मशहूर प्रदीप पांडेय चिंटू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इश्क को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी इश्क करते हुए दिखाई देने वाली है। जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक आउट किया गया है। तब से लोगों में इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। पिछले हफ्ते ही इस फिल्म का ट्रेलर आउट किया गया था। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों को काजल और प्रदीप की जोड़ी बेहद ही पसंद आ रही हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए इनके फैंस ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म “इश्क” 21 अप्रैल को इद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़े: फिल्म “मैंने प्यार किया” की शुटिंग के दैरान, सलमान खान के उन चार शब्दों से परेशान थी भाग्यश्री, खुद से दूर रहने की दी थी सलाह !

इस फिल्म के निर्माता राजकुमार आर पांडेय है। इसकी कहानी और निर्देशन भी राजकुमार आर पांडेय ने खुद किया है। खबरों की माने तों राजकुमार ने इस फिल्म को एक फ्रेश लव स्टोरी बताया है और उन्होनें इस फिल्म की कहानी में हमारे बीच में हकीकत का एंगल देते हुए तैयार किया है। फिल्म प्यार, इमोशन और एक्शन से भरपूर होगी।

Ishq Bhojpuri Movie Chintu Pandey | ईश्क भोजपुरी फिल्म चिंटू पांडे |  Bhojpuri Film #Ishq |Review - YouTube
File photo

वहीं, इस फिल्म को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू का कहना है कि ये फिल्म मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकी इस फिल्म की कहानी ने मेरे दिल को छू लिया है। इसलिए मैं ये उम्मीद भी करता हूं कि हमारी ये फिल्म दर्शकों को बेहद ही पसंद आएगी।

Bhojpuri stars Pradeep Pandey Chintu and Kajal Raghavani were seen saying  Ishq the trailer of the romantic film blew up | 'इश्क' फरमाते दिखे भोजपुरी  स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी,

इसके अलावा काजल राघवानी का कहना है कि इस फिल्म की कहानी ऐसी है कि मुझे भी इससे ‘इश्क’ हो गया है। मैं भी यही कामना करती हूं कि हमारी ये फिल्म दर्शको को बेहद ही पसंद आए।

bhopuri gana, bhopuri news, chintu pandey, Kajal Raghwani, kajal raghwani all song, kajal raghwani song, Pradeep Pandey Chintu, pradeep pandey chintu all song, Pradeep Pandey Chintu and Kajal Raghwani, pradeep pandey chintu and kajal raghwani song, pradeep pandey chintu song