अमितशाह ने कर्नाटक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- सिर चढ़कर बोल रहा है पीएम मोदी का जादू!

03 Mar, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बीदर में जनसभा को संबोधित किया, लोगों को संबोधित करते हुए अमितशाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- ‘आप सभी जानते होंगे कि उत्तर-पूर्व में क्या हुआ है ! कल त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय के नतीजे घोषित हुए और इन राज्यों से कांग्रेस साफ हो गई।

ये भी पढ़े: अतीक के एक और करीबी माशूकउद्दीन के घर चलाया गया बुलडोज, उमेशपालहत्याकांड में दो और आरोपितों की संपत्ति को किया जा सकता है जमींदोज!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है – अमित शाह

Karnataka Assembly Election 2023 Amit Shah Slams Congress Rahul Gandhi AAP JDS PM Modi Kabar Karnataka Election 2023: अमित शाह का कांग्रेस पर तंज, 'दूरबीन से भी नहीं दिख रहे, राहुल गांधी के नेतृत्व...'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘कहते थे कि पूर्वोत्तर में भाजपा का प्रवेश नहीं हो सकता, वहां, दूसरी बार NDA और भाजपा की सरकारें बन रही हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात, उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक सिर चढ़कर बोलता है।

कांग्रेस इस तरह हारी कि दूरबीन लेकर भी नहीं दिख रहे हैं – अमित शाह

कर्नाटक में बोले अमित शाह- पूर्वोत्तर हो या यूपी...हर तरफ पीएम मोदी का जादू  चल रहा है - Karnataka Assembly Election 2023 Amit Shah Bidar rally Congress  Rahul Gandhi JDS PM Modi

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ” त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। हारे तो हारे, लेकिन ऐसे हारे हैं कि दूरबीन लेकर भी नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस को नागालैंड में 0 सीट, मेघालय में 3 सीट और त्रिपुरा में सिर्फ 4 सीट मिली है।”

कांग्रेस के पास नहीं बचा है विजय का कोई सूत्र- अमित शाह

बीजेपी नेता शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास विजय का कोई सूत्र नहीं बचा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ये लोग नारे लगा रहे कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी और आम आदमी पार्ट के लोग कहते हैं कि मोदी तुम मर जाओ। इनके कहने से क्या होता है। ईश्वर आपकी नहीं सुनेगा, क्योंकि 130 करोड़ की जनता मोदी जी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि जेडीएस और कांग्रेस दोनों परिवारवादी पार्टियां हैं, ये कभी कर्नाटक का कल्याण नहीं कर सकती हैं।

Amitshah, deshhit news, Home Minister, Karnataka Election 2023, Karnataka Election 2023 kab hai, Karnataka mai Amitshah ne aap par kasa tanj, Karnataka mai amitshah ne congress pr kasa tanj, Karnataka mai amitshah ne jansabha ko kiya sambhodit, PM Modi, Rahul Gandhi

Edit By Deshhit News