स्टीफन वाट्स और जीन वाट्स की लव स्टोरी है इतनी खास, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह! क्या लव स्टोरी है?

04 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे, वाह! क्या लव स्टोरी है। यह लव स्टोरी है स्टीफन वाट्स और जीन वाट्स नाम के एक कपल की, जो अमेरिका के रहने वाले हैं। स्टीफन और जीन की लव स्टोरी चार दशक पहले यानि 1971 में शुरु हुई थी।

ये भी पढ़े: सोचा है कभी आखिर काले और सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? चार्जर

दोनों की नहीं हो पाई थी शादी

Love Story.

दोनों तब कॉलेज में थे। कॉलेज के दिनों की वो चंद मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर प्यार में। उन्होंने उस समय एक- दूसरे को 7 साल तक डेट किया था लेकिन उस वक्त दोनों की शादी नहीं हुई थी क्योंकि जीन के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए थे और उसका कारण स्टीफन का अश्वेत होने था। दोनों को इस बात से गहरा झटका लगा क्योंकि दोनों शादी करना चाहते थे पर जीन की मां के कड़े विरोध के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई। हालांकि, जीन और स्टीफन ने मिलना बंद नहीं किया लेकिन जब दोनों की नौकरी लगी तो दोनों अलग -अलग शहरों में शिफ्ट हो गए और दोनों अलग भी हो गए।

40 साल बाद यानि 2021 में दोनों की किस्मत ने लिया एक नया मोड़

An Unusual Love Story: A Break-up, Finding New Love To Break Again But...

इसी दौरान एक दिन जीन ने फोन कर स्टीफन से कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करती हैं लेकिन परिवार वालों के खिलाफ नहीं जा सकती। जीन की मजबूरी को समझते हुए स्टीफन ने भारी मन से अलग होने का फैसला कर लिया। जीन की भी अलग होने के बाद शादी हो गई थी लेकिन 40 साल बाद यानि 2021 में दोनों को किस्मत ने एक बार फिर से मिलाया।

मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहती हूं। वो मेरा दिल है, आत्मा है – जीन

Love Story: Can love only be known in short doses?

इस समय जीन अपने पति से तलाक हो चुका था। वो अकेली रह रही थीं। इसी बीच उन्हें स्टीफन का पता मिल गया। वो उनसे मिलने शिकागो पहुंची तो देखा स्टीफन अस्पताल में भर्ती है। जीन को देखते ही स्टीफन भावुक हो गए। वहीं, जीन रोने लगीं। बाद में जीन स्टीफन को अपने घर ले आईं। स्टीफन का कोई बच्चा नहीं है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद से वो व्हील चेयर पर हैं। हाल ही में जीन ने अपने बचपन के प्यार स्टीफन से शादी रचा ली। जीन ने कहा- मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहती हूं। वो मेरा दिल है, आत्मा है। फिलहाल, कपल एक ही घर में हंसी-खुशी रह रहा है।जीन अभी 69 साल की हो चुकी हैं, जबकि स्टीफन 73 साल के हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की लव स्टोरी जमकर वायरल हो रही है।

40 saal baad ek- dusre se mile Stephen Watts or Jean Watts, deshhit news, jara hatke love story, Stephen Watts and Jean Watts, Stephen Watts and Jean Watts ki anokhi love story, Stephen Watts and Jean Watts ki love story, Stephen Watts and Jean Watts ki love story social media pr teji se ho rahi hai viral, wah kiya love story hai

Edit By Deshhit News