Online Game ने ली 13 साल के मासूम बच्चे की जान, जानिए क्या है मामला ?

31 Jul, 2021
Head office
Share on :

भोपाल: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक 13 वर्षीय मासूम बच्चे को ऑनलाइन गेम ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। ख़बरों के मुताबिक छतरपुर पुलिस अधिकारीयों को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा हुआ था की 13 वर्षीय लड़के ने एक ऑनलाइन गेम में 40,000 रुपये गंवाने के बाद इतना बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मासूम बच्चे की माँ राज्य के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्स है, और रोज की तरह वह उस दिन भी अपने काम पर जिला अस्पताल गई थी और उसके पिता भी घर पर नहीं थे। तब उसने अपनी माँ के यूपीआई खाते से 40,000 रुपये फ्री फ़ायर गेम में लगा दिए और खाते से वित्तीय लेनदेन के बारे में माँ को फोन पर अलर्ट मेसेज मिलने के बाद, लड़के की मां ने उसे फोन किया और इसके लिए उसे डांटा था। इसके बाद लड़के ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। बाहर गई उसकी बड़ी बहन जब घर आई तो बहन ने पाया कि भाई को बुलाने पर भी दरवाजा नहीं खोल रहा था परेशान होकर उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि बाद में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो लड़का पंखे से हुआ लटका मिला।