क्या आपने कभी सुना है ? इस शख्स के बारे में जिसने मृत्यु के बाद भी किसी को नहीं दिखाया अपना चेहरा, हमेशा पहना रहता था मास्क।

02 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: दुनिया रहस्यमयी घटनाओं से भरी पड़ी है। ऐसा ही एक रहस्य फ्रांस के इतिहास से जुड़ा है। जिसका आज तक किसी को कोई जवाब नहीं मिल सका है। फ्रांस के मशहूर सम्राट लुई चौदहवें के शासनकाल में फ्रांस के बास्तीन जेल में एक कैदी को आजीवन नकाब में रखा गया। कैदी के लिए ये भी आदेश थे कि यदि को नकाब उतारे तो फौरन उसे गोली मार दी जाए। पूरे 34 साल की जेल में वो नकाब में ही रहा। इतना ही नहीं। जब उसकी मौत हुई। तब भी उसे नकाब के साथ ही दफन कर दिया गया।

ये भी पढ़े: 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं कियारा आण्डवानी और सिध्दार्थ मल्होत्रा, इस आलीशान पैलेस में होगी दोनों की शादी।

The Man in the Iron Mask - Audiobook & E-book - Alexandre Dumas - Storytel

प्रख्यात फ्रेंच उपन्यासकार अलेक्जेंडर ड्यूमा ने इस घटना से इन्सपायर होकर अपनी फेमस नॉबेल ‘द मैन इन द आयरन मास्क’ लिखी थी। इस नॉबेल में उसने ये संभावना जताई थी कि वो रहस्यमयी कैदी खुद सम्राट लुई होगा। जिसे उसके जुड़वा भाई ने इस कैद में डाल कर वो खुद राजा बन बैठा था। पर ये महज कल्पना ही लगती है क्योंकि लुई का कोई जुड़वा भाई था ऐसी कोई जानकारी नहीं है। वहीं कई इतिहासकारों का मानना है कि ये शख्स लुई 14वें का जैविक पिता था लेकिन आज तक कोई भी दावे से इस बात का पता नहीं लगा सका है कि आखिर वो नकाबपोश व्यक्ति था कौन? इस बात का पता अभी तक कोई नहीं लगा पाया है।

deshhit news, Educational News, Famous Nobel ‘The Man in the Iron Mask, French novelist Alexandre Dumas, jara hatke news, The Man in the Iron Mask

Edit by Deshhit News