CBSE ने 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए संशोधित सिलेबस किया जारी,देखें डिटेल

24 Jul, 2021
Head office
Share on :

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित सिलेबस जारी किया है। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 के लिए पाठ्यक्रम को दो टर्म में विभाजित करने का निर्णय लिया है।ये निर्णय इस साल, जारी कोविड महामारी की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम को दो टर्म में विभाजित किया है। पूरे सिलेबस को भी कम कर दिया गया है। इसके मुताबिक 50% पाठ्यक्रम प्रथम टर्म में होगा। वहीं शेष 50% द्वितीय टर्म में पूरा किया जाएगा। विस्तृत पाठ्यक्रम के लिए छात्रों को सत्रांत परीक्षा में शामिल होना होगा।
इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए  cbseacademic.nic.inके आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं स्टूडेंट्स ध्यान दें, प्रथम टर्म एमसीक्यू पर आधारित होगा जबकि द्वितीय टर्म सब्जेक्टिव या एमसीक्यू आधारित हो सकता है, हालांकि यह स्थिति पर निर्भर करेगा।

वहीं संशोधित पाठ्यक्रम के लिए सैंपल पेपर नियत समय में जारी किए जाएंगे। बता दें कि प्रथम टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में और द्वितीय टर्म मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी। वहीं संशोधित सिलेबस के संबंध में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र- छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।