मनीष पांडे लगातार पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे है. श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा वनडे सीरीज़ में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे, जहां वो एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष करते नजर आए। बता दे कि, पिछले कुछ समय से वनडे मुकाबलों के दौरान मनीष पांडे के बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली है, इसके बावजूद भी उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ के तीनो मुकाबले में टीम का हिस्सा रखा गया। लेकिन वो खुद को साबित नहीं कर सके. तीसरे वनडे में भी वो 19 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। पहले और दूसरे मैच में भी वो सिर्फ 26 रन और 37 रन ही बना पाए थे